{"_id":"6a55f50cb960d932a606a32b","slug":"healthy-sleep-tips-lack-of-sleep-causes-weight-gain-in-hindi-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Sleep Tips: कम नींद लेने वालों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वजन, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Healthy Sleep Tips: कम नींद लेने वालों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वजन, रिसर्च में हुआ खुलासा
Tue, 14 Jul 2026 02:59 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:59 PM IST
सार
Healthy Sleep Tips: रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रोजाना कम नींद लेने से वजन बढ़ सकता है। नींद की कमी मेटाबॉलिज्म, भूख, गतिविधियों और डायबिटीज-हार्ट डिजीज के खतरे को प्रभावित करती है। आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Healthy Sleep Tips: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो यह आदत आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि कम नींद लेने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन?
- फोटो : Freepik.com
नींद कम करने से बढ़ा वजन
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने करीब छह हफ्तों तक अपनी नींद में लगभग 80 मिनट की कमी की, उनका वजन औसतन करीब एक पाउंड (लगभग 450 ग्राम) बढ़ गया। शोध में शामिल लोगों की नींद, गतिविधियों और शरीर में होने वाले बदलावों पर नजर रखी गई।
शोधकर्ताओं ने बताया कि यह वजन बढ़ना भले ही कम दिखाई दे, लेकिन अगर लंबे समय तक रोजाना नींद कम होती रहे तो इसका असर मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों के रूप में सामने आ सकता है।

कम नींद से क्यों बढ़ता है वजन?
1. हार्मोन में बदलाव
नींद पूरी न होने से शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इससे ज्यादा खाने की इच्छा बढ़ सकती है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
2. शारीरिक गतिविधि कम होना
रिसर्च में पाया गया कि कम नींद लेने वाले लोग ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहे। यानी वे कम चलते-फिरते हैं, जिससे कैलोरी बर्न कम हो सकती है।

- फोटो : Adobe Stock Photos
3. मेटाबॉलिज्म पर असर
पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर की ऊर्जा खर्च करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।
4. डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा
अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ाने वाला कारक है। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर की ऊर्जा खर्च करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।
4. डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा
अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ाने वाला कारक है। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी नींद लेना जरूरी है?
स्वस्थ वयस्कों के लिए आमतौर पर रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद को बेहतर माना जाता है। लगातार कम नींद लेने की आदत शरीर के कई सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।
स्वस्थ वयस्कों के लिए आमतौर पर रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद को बेहतर माना जाता है। लगातार कम नींद लेने की आदत शरीर के कई सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।