फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी हेल्थ: क्रिएटिनिन कम कैसे करें? खानपान से लेकर रोजमर्रा की आदतों तक जानें जरूरी बातें

Wed, 14 Oct 2026 01:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

Kidney Health Tips: क्रिएटिनिन बढ़ने का क्या मतलब है? जानें इसके कारण, किडनी से जुड़े संकेत, क्रिएटिनिन कंट्रोल करने के उपाय, सही खानपान और जरूरी जांच।

विज्ञापन
High Creatinine Level Warning Signs Causes Control Kidney Health
क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होगा - फोटो : Ai

What does High Creatinine Mean: किडनी शरीर का खून लगातार साफ करने का काम करती है। इसलिए किडनी का स्वस्थ रहना व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि किडनी की गड़बड़ी का शिकार अधिकतर लोग कम उम्र से ही होने लगते हैं। समय- समय पर किडनी की सेहत की जांच कराते रहना चाहिए। 



किडनी की जांच में सबसे पहले क्रिएटिनिन का नाम सामने आता है। रिपोर्ट में क्रिएटिनिन नॉर्मल आने का मतलब है कि किडनी ठीक है। हालांकि अगर ब्लड टेस्ट में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ आता है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता में कमी का संकेत हो सकता है।

लेकिन हर बार क्रिएटिनिन बढ़ने का मतलब किडनी की बीमारी नहीं होता। शरीर में पानी की कमी, ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज, अधिक मात्रा में मांस खाना और कुछ दवाएं भी इसके स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए रिपोर्ट को समझना और समय पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

आइए जानते हैं क्रिएटिनिन क्या है, इसके क्या लक्षण और बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कम करने का क्या तरीका है।

Trending Videos
High Creatinine Level Warning Signs Causes Control Kidney Health
किडनी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्रिएटिनिन क्या होता है?

क्रिएटिनिन शरीर में मांसपेशियों के सामान्य काम के दौरान बनने वाला एक बेकार पदार्थ है। किडनी इसे खून से छानकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालती रहती है। जब किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कम होने लगती है तो खून में क्रिएटिनिन बढ़ जाता है।

High Creatinine Level Warning Signs Causes Control Kidney Health
क्रिएटिनिन बढ़ने से किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepil.com

क्रिएटिनिन बढ़ने के प्रमुख कारण

क्रिएटिनिन लेवल पर शरीर की मांसपेशियों, खान-पान और कुछ दवाओं का भी असर पड़ सकता है। मांसपेशियां अधिक होने, बहुत ज्यादा पका हुआ मांस खाने, बहुत अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करने से भी इसका स्तर बढ़ सकता है। 

इसके अलावा किडनी की बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में पानी की कमी और कुछ दवाएं क्रिएटिनिन बढ़ने की वजह बन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High Creatinine Level Warning Signs Causes Control Kidney Health
किडनी की सेहत - फोटो : Amarujala.com/AI

क्रिएटिनिन के स्तर को कैसे कंट्रोल करें?

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार पानी पिएं। किडनी या दिल की बीमारी में तरल पदार्थ की मात्रा सीमित रखनी पड़ सकती है।
  • नमक का सेवन कम करें और संतुलित भोजन लें।
  • ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाएं या हर्बल सप्लीमेंट न लें।
  • जरूरत के अनुसार क्रिएटिनिन, eGFR और पेशाब में एल्ब्यूमिन की जांच कराएं।

विज्ञापन
High Creatinine Level Warning Signs Causes Control Kidney Health
किडनी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

डॉक्टर को कब दिखाएं?

 

अगर क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर से जांच कराएं। पेशाब बहुत कम होना, सांस फूलना या शरीर में तेजी से सूजन आना गंभीर संकेत हो सकते हैं और इनमें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

नोट: क्रिएटिनिन कम करने के लिए केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें। सही कारण की पहचान, उचित इलाज और नियमित जांच से किडनी की सेहत को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।

 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed