फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हड्डियों की सेहत बिगाड़ रही है आपकी लाइफस्टाइल? आज से ही अपनाएं योग-व्यायाम के ये तरीके

Wed, 14 Oct 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

आर्थराइटिस और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं अब कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही हैं। लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके जोखिम को बढ़ा सकती है। नियमित वॉकिंग, साइकिलिंग, तैराकी से इन दिक्कतों में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Best Exercises and Yoga Poses to Help Prevent Arthritis
हड्डियों में समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

आर्थराइटिस और हड्डियों की समस्याओं को कुछ वर्षों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों के तौर पर जाना जाता था, हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 30 से कम आयु वाले लोगों में भी हड्डियों से संबंधित दिक्कतें बढ़ रही हैं, जिसके लिए लाइफस्टाइल की खराबी, विशेषतौर पर सेंडेंटरी लाइफस्टाइल को कारक पाया गया है।



यदि हम सभी दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल कर लें तो इससे संबंधित जोखिमों को कई गुना तक कम किया जा सकता है। नियमित व्यायाम संपूर्ण फिटनेस के लिए आवश्यक है। अध्ययनों में पाया गया है कि किसी भी उम्र में व्यायाम को शुरू करके अपने जोखिम को कम किया जा सकता है।

Trending Videos
Best Exercises and Yoga Poses to Help Prevent Arthritis
आर्थराइटिस की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

अपनी सेहत के अनुसार करें व्यायाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी को दिनचर्या में व्यायाम-योग को जरूर शामिल करना चाहिए, ये आपको दीर्घकालिक रूप में हड्डियों से संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। वॉकिंग, साइकिलिंग, तैराकी जैसे अभ्यास भी गठिया और हड्डियों से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
 

  • इस तरह के अभ्यास गठिया वाले लोगों को मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी क्रोनिक बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
Best Exercises and Yoga Poses to Help Prevent Arthritis
एरोबिक व्यायाम के लाभ - फोटो : Adobe Stock

एरोबिक व्यायाम से मिलता है लाभ

एरोबिक व्यायाम को आर्थराइटिस से बचाने में सबसे कारगर पाया गया है। इसमें तेज गति से चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और डांसिंग शामिल हैं। इस तरह की गतिविधियां मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर में रक्त संचार को बढ़ाने में काफी लाभकारी माने जाते हैं।
 

  • इस तरह के अभ्यास सभी उम्र के लोग आसानी से करके कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Exercises and Yoga Poses to Help Prevent Arthritis
योग के फायदे - फोटो : Amarujala.com/Ai

योग भी फायदेमंद

यदि आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ प्रकार के योगासनों का अभ्यास करके भी जोड़ों-हड्डियों को स्वस्थ रख सकते हैं। 
 

  • नियमित रूप से अपनी क्षमता के अनुसार योग करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  • ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन और हल्के स्ट्रेचिंग वाले अभ्यास कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  • जिन लोगों को जोड़ों में तेज दर्द या सूजन रहती है, उन्हें कठिन आसनों और जोड़ों पर अधिक दबाव डालने वाली मुद्राओं से बचना चाहिए। योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह ले लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed