मोटापा या अधिक वजन की समस्या दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। ये सिर्फ आपके लुक को खराब नहीं करती है, बल्कि समय के साथ कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा किसी उम्र से संबंधित दिक्कत नहीं है। सभी आयु वाले लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं।
Obesity: वजन कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर ने बताया सबसे आसान फॉर्मूला, इन आदतों में तुरंत सुधार की सलाह
आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। पेट की बढ़ती चर्बी (बेली फैट) से सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। भारत में 12% पुरुष और 40% महिलाएं बेली फैट से ग्रस्त हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने मोटापे को लेकर जताई चिंता
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में सभी लोगों से अपील की है कि अब तक आप हर महीने जितनी मात्रा में तेल का सेवन कर रहे थे, उसमें अब से 10 फीसदी की कमी कर दीजिए। इस बदलाव की मदद से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास कहते हैं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में ही मोटापे के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अच्छी लाइफस्टाइल अपनाने, व्यायाम करने और खान-पान की स्वस्थ आदतों पर अगर कम उम्र से ही ध्यान दे दिया जाए तो इस खतरे को काफी कम किया जा सकता है।
वजन को कंट्रोल का जान लीजिए फार्मूला
शोध बताते हैं कि मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जिनमें हृदय रोग, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। अस्वस्थ खान-पान, जंक फूड्स और तली-भुनी चीजें, अत्यधिक मीठे पदार्थों का सेवन शरीर में फैट जमा होने का प्रमुख कारण है। हाई कैलोरी वाली चीजें मेटाबोलिज्म को धीमा कर देती हैं, जिससे मोटापे की दिक्कत हो सकती है।
अमर उजाला से बातचीत में आहार विशेषज्ञ डॉ प्रतिमा सिंह बताती हैं, वजन को कंट्रोल रखने का सबसे आसान फार्मूला है-
''आप दिन भर में जितनी कैलोरी वाली चीजें खाते हैं, उससे अधिक कैलोरी बर्न करें।''
लाइफस्टाइल में सुधार करना सबसे जरूरी
डॉ प्रतिमा कहती है, मोटापा कम करने के लिए लाइफस्टाइल को सबसे पहले ठीक करें। जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं (ऑफिस में बैठे रहना या घर पर आराम), व्यायाम नहीं करते, उनमें कैलोरी बर्न रेट कम होती है जिससे वजन बढ़ने लगता है।
- अनियमित दिनचर्या जैसे देर रात तक जागना, गलत समय पर खाना-खाना और पर्याप्त नींद न लेना भी मोटापे को बढ़ावा देता है।
- जो लोग अधिक टेंशन में रहते हैं उनमें भी मोटापे का खतरा अधिक देखा गया है। तनाव की स्थिति में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जो वेट गेन का कारण बन सकता है।
- अत्यधिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट भी शरीर में वसा बढ़ाने वाले होते हैं।
वजन कंट्रोल रखने के लिए क्या करें और क्या नहीं?
वजन घटाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
- भोजन में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा वाली चीजों को शामिल करें।
- खूब पानी पिएं। भूख को नियंत्रित करने में मदद के लिए पूरे दिन हाइड्रेटेड रहें।
- सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले व्यायाम का लक्ष्य रखें।
- पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में कैलोरी अधिक होती है। इनका सेवन कम से कम करें।
क्या न करें:
- सप्ताह में कम से कम एक दिन उपवास करें। हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करें।
- सोडा, जूस और अन्य मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें।
- स्ट्रेस लेने से बचें। अधिक तनाव लेने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है?
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।