{"_id":"69f875f2445ade806f0b01bc","slug":"ways-to-stop-period-cramps-home-remedy-for-menstrual-cramps-in-stomach-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Period Pain Relief Tips: पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? ये नुस्खे आ सकते हैं आपके काम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Period Pain Relief Tips: पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें? ये नुस्खे आ सकते हैं आपके काम
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 04 May 2026 04:59 PM IST
सार
Ways To Stop Period Cramps: अगर आप उन लड़कियों-महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड में काफी दर्द होता है तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे।
विज्ञापन
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें?
- फोटो : AI
Ways To Stop Period Cramps: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द यानी मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स कई लड़कियों और महिलाओं के लिए एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। इस समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं।
Trending Videos
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
गर्म पानी की सिकाई
- पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द मुख्यतः मांसपेशियों के सिकुड़ने की वजह से होता है।
- ऐसे में हॉट वॉटर बैग या गर्म पानी की बोतल से 15–20 मिनट तक सिकाई करने से मांसपेशियां ढीली होती हैं।
- दिन में 2–3 बार ऐसा करना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
अदरक की चाय
- अदरक प्राकृतिक पेन रिलीवर की तरह काम करता है।
- इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन और दर्द को कम करते हैं।
- एक कप पानी में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक उबालकर दिन में 2–3 बार पीने से क्रैम्प्स में आराम मिलता है।
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
हल्दी वाला दूध
- हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करता है।
- रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है।
विज्ञापन
पीरियड्स में तेज दर्द हो तो क्या करें?
- फोटो : Freepik
मेथी का पानी
- मेथी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- एक चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
- यह उपाय पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है।