सब्सक्राइब करें

Health Crisis: पड़ोसी देश में इस घातक संक्रमण से तपड़ रहे बच्चे, करीब 300 की मौत; भारत में भी बढ़े थे मामले

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 04 May 2026 05:01 PM IST
सार

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरा (मीजल्स) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 10 और बच्चों की मौत हो गई।  अब तक यहां करीब 300 बच्चों में संक्रमण और मौत के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
measles outbreak in bangladesh latest news know how measles spread and prevention tips
बांग्लादेश में खसरा का प्रकोप - फोटो : IANS

पिछले कुछ वर्षों में, विशेषकर कोरोना महामारी के बाद से दुनिया के कई देशों में खसरा रोग के मामलों में तेजी से उछाल आया है। भारत, ब्रिटेन-अमेरिका सहित कई अन्य देशों में बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार देखे गए हैं, ये बीमारी मुख्य रूप से बच्चों को अपना शिकार बनाती है।



हालिया रिपोर्ट्स भारत के पड़ोसी देश  बांग्लादेश में बढ़ती इस बीमारी को लेकर हैं। बांग्लादेश में खसरा (मीजल्स) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 10 और बच्चों की मौत हो गई है। इससे इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 294 हो गई है। यह आंकड़ा देश में बढ़ते स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा करता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं, देश के कई अस्पतालों में भारी भीड़ देखी जा रही है, संक्रमण का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हैं। एक दिन में ही करीब 10 मौतें बिगड़ती स्थिति को साफ कर रही हैं।

Trending Videos
measles outbreak in bangladesh latest news know how measles spread and prevention tips
बांग्लादेश में खसरा संकट - फोटो : IANS

बांग्लादेश में खसरा से बिगड़ते हालात

बांग्लादेश के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के मुताबिक, रविवार को खसरा से होने वाली कन्फर्म मौतों की संख्या 50 तक पहुंच गई। इसी दौरान 9 और संदिग्ध मौतें भी सामने आईं, जिससे संदिग्ध मौतों का आंकड़ा बढ़कर 244 हो गया।
 

  • 95 नए केस की भी पुष्टि हुई है जिससे कुल कंफर्म मामलों की संख्या बढ़कर 5,313 हो गई है।
  • पिछले 24 घंटों में 1,166 नए संदिग्ध केस भी सामने आए, जिससे कुल संदिग्ध मामलों की संख्या अब 40,491 हो गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूर-दराज के इलाकों और गावों में  हालात और खराब हैं। पहाड़ी गांवों में खसरे जैसे लक्षण वाले बच्चों का इलाज भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। यहां कई परिवार मजबूरी में घरेलू और जड़ी-बूटी वाले इलाज का सहारा ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में 10 से 15 गांवों में कई बच्चे संक्रमित हुए हैं और कम से कम 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सही इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
measles outbreak in bangladesh latest news know how measles spread and prevention tips
बच्चों में खसरा की बीमारी - फोटो : Freepik.com

क्यों बढ़ी है ये बीमारी?

अब सवाल है कि आखिर ये बीमारी इतनी तेजी से बढ़ी क्यों है? 

इसपर एक ‘साइंस एडवाइजर’ का कहना है कि साल 2024 की जुलाई में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद वैक्सीन खरीद व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में बच्चों को संक्रमण से बचाने वाली टीके नहीं मिल पाए हैं, जिसके कारण ये बीमारी तेजी से बढ़ी है। 
 

  • देश में वैक्सीन की भारी कमी हो गई और टीकाकरण दर तेजी से गिर गई है।
  • बच्चों में कुपोषण और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है। 


गौरतलब है कि 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाया गया था। इसके वैक्सीन कवरेज सिस्टम पूरी तरह प्रभावित हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में सरकार ने यूनिसेफ के जरिए वैक्सीन खरीदने की व्यवस्था बंद कर दी और ओपन टेंडर सिस्टम लागू कर दिया। 

ढाका स्थित महामारी विज्ञान, रोग नियंत्रण और अनुसंधान संस्थान (आईईडीसीआर) के सलाहकार मोहम्मद मुश्तुक हुसैन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करना चाहिए।

measles outbreak in bangladesh latest news know how measles spread and prevention tips
मम्प्स, मीजल्स के बढ़ते मामले चिंताजनक - फोटो : Adobe stock

यूएस-यूके और भारत में भी बढ़े थे मामले

भारत में भी पिछले साल जुलाई-अगस्त में खसरा के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। 

बांग्लादेश के साथ पिछले महीने अमेरिका से भी आ रही जानकारियों में  मम्प्स-मीजल्स के मामलों की बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई गई थी। अधिकारियों मे बताया था कि मम्प्स, मीजल्स और रूबेला (एमएमआर) वैक्सीनेशन की दरों में कमी के कारण मम्प्स और खसरा जैसी बीमारियां फिर से लौट रही हैं। इस साल जनवरी में, ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि अमेरिका के खसरा-मुक्त देश का दर्जा भी अब संकट में है। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed