फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? जानें इसके पीछे की वजहें

Tue, 22 Sep 2026 05:10 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 22 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

Why Do I Constantly Feel Hungry: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाने के बाद भी बार-बार भूख लग जाती है तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको इसके पीछे की वजहें बताएंगे। 

विज्ञापन
Why Do I Constantly Feel Hungry Even After Eating know the answer here
खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? - फोटो : AI
Why Do I Constantly Feel Hungry:  क्या आपने अभी-अभी खाना खाया है और फिर से भूख लगने लगी है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। बार-बार भूख लगना सिर्फ खाने की आदत नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं और बार-बार खाने से वजन बढ़ने, थकान और पाचन की समस्या होने लगती है। 


असल में इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसकी असली वजह को समझा जाए। आइए जानते हैं बार-बार भूख लगने के पीछे की 5 बड़ी वजहें। 

 
Why Do I Constantly Feel Hungry Even After Eating know the answer here
खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? - फोटो : AI
1. प्रोटीन और फाइबर की कमी

हमारी थाली में अक्सर कार्ब्स यानी रोटी, चावल, आलू ज्यादा होता है। ये चीजें जल्दी पच जाती हैं और पेट 1-2 घंटे में फिर खाली लगने लगता है। वहीं प्रोटीन (दाल, अंडा, पनीर, सोयाबीन, चिकन) और फाइबर (हरी सब्जी, फल, ओट्स, सलाद) को पचने में समय लगता है। ये पेट को देर तक भरा रखते हैं और भूख वाले हार्मोन को कंट्रोल करते हैं। अगर आप नाश्ते में सिर्फ चाय-बिस्किट ले रहे हैं तो दिनभर भूख लगना तय है।

क्या करें: हर मील में एक कटोरी दाल, एक मुट्ठी स्प्राउट्स या सलाद जरूर शामिल करें।

 
Why Do I Constantly Feel Hungry Even After Eating know the answer here
खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? - फोटो : AI
2. पानी कम पीना 

हमारा दिमाग कई बार प्यास और भूख के सिग्नल में कंफ्यूज हो जाता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो हमें लगता है कि भूख लगी है, जबकि असल में शरीर को पानी चाहिए होता है। कम पानी पीने से सुस्ती, सिरदर्द और बार-बार कुछ खाने का मन करता है।

क्या करें: भूख लगने पर पहले एक गिलास पानी पिएं और 10 मिनट रुकें। दिन में 3-3.5 लीटर पानी, नारियल पानी या नींबू पानी लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do I Constantly Feel Hungry Even After Eating know the answer here
खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? - फोटो : AI
3. नींद पूरी न होना

अगर आप रोज 6 घंटे से कम सोते हैं तो आपके दो हार्मोन बिगड़ जाते हैं। भूख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और पेट भरा होने का एहसास कराने वाला हार्मोन लेप्टिन कम हो जाता है। इसी वजह से नींद कम होने पर अगले दिन ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने का मन करता है, खासकर रात में।

क्या करें: रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें।

 
विज्ञापन
Why Do I Constantly Feel Hungry Even After Eating know the answer here
खाने के बावजूद बार-बार भूख क्यों लगती है? - फोटो : AI
4. तनाव या स्ट्रेस

तनाव में शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। ये हार्मोन सीधे आपके खाने की क्रेविंग को बढ़ाता है। टेंशन में अक्सर लोग चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें ज्यादा खाते हैं। इसे ही स्ट्रेस इटिंग कहा जाता है। थोड़ी देर अच्छा लगता है, लेकिन बाद में फिर भूख और गिल्ट दोनों बढ़ते हैं।

क्या करें: स्ट्रेस में खाने की जगह 10 मिनट वॉक करें, गहरी सांस लें या संगीत सुनें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed