{"_id":"6b0912f572dfe2729607245e","slug":"why-do-i-keep-getting-mouth-ulcers-causes-vitamin-deficiencies-and-treatment-2026-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बार-बार मुंह में छाले होना किस बीमारी का संकेत? शरीर में हो सकती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बार-बार मुंह में छाले होना किस बीमारी का संकेत? शरीर में हो सकती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी
Fri, 27 Nov 2026 12:11 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:11 PM IST
सार
Why Do Mouth Ulcers Keep Coming Back: इस लेख में जानें कि बार-बार मुंह में छाले क्यों होते हैं और शरीर में किन विटामिन या पोषक तत्वों की कमी इसकी वजह बन सकती है।
विज्ञापन
मुंह के छालों से राहत पाने के 7 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : AI
Why Do Mouth Ulcers Keep Coming Back: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर ये बार-बार होने लगें तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई बार मुंह में छाले होने की वजह पेट की गर्मी नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
Trending Videos
मुंह के छालों से राहत पाने के 7 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : AI
बार-बार मुंह में छाले क्यों होते हैं?
मुंह के अंदर जीभ, होंठ, गाल या मसूड़ों पर छोटे-छोटे घाव बनना मुंह के छाले कहलाता है। इन्हें मेडिकल भाषा में माउथ अल्सर या कैंकर सोर्स (Canker Sores) कहा जाता है। इन छालों के कारण खाने, पीने और यहां तक कि बात करने में भी परेशानी हो सकती है। कई बार इनका कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चलता, लेकिन कुछ पोषक तत्वों की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इनके बार-बार होने से जुड़ी हो सकती हैं।
मुंह के अंदर जीभ, होंठ, गाल या मसूड़ों पर छोटे-छोटे घाव बनना मुंह के छाले कहलाता है। इन्हें मेडिकल भाषा में माउथ अल्सर या कैंकर सोर्स (Canker Sores) कहा जाता है। इन छालों के कारण खाने, पीने और यहां तक कि बात करने में भी परेशानी हो सकती है। कई बार इनका कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चलता, लेकिन कुछ पोषक तत्वों की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इनके बार-बार होने से जुड़ी हो सकती हैं।
मुंह के छालों से राहत पाने के 7 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe Stock
शरीर में इन 5 पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं मुंह में छाले
1. विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर मुंह में छाले, जीभ में जलन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको बार-बार मुंह में छाले होते हैं और साथ में थकान या हाथ-पैरों में झनझनाहट भी महसूस होती है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन B12 की जांच करवा सकते हैं।
विटामिन B12 के स्रोत:

- दूध और दही
- पनीर
- अंडे
- मछली
- मांस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह के छालों से राहत पाने के 7 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : Freepik.com
2. आयरन की कमी
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। कुछ लोगों में आयरन की कमी के साथ मुंह में छाले, जीभ में दर्द और मुंह के कोनों पर दरारें पड़ने जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं।
आयरन के अच्छे स्रोत:

- पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
- चना और राजमा
- दालें
- तिल और कद्दू के बीज
- मांस
विज्ञापन
मुंह के छालों से राहत पाने के 7 आसान घरेलू उपाय
- फोटो : Freepik.com
3. फोलेट यानी विटामिन B9 की कमी
फोलेट शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और लाल रक्त कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मुंह में छाले, जीभ में सूजन और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फोलेट के स्रोत:
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- ब्रोकली
- दालें
- चना
- मूंगफली
- संतरा