फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Body: डिनर के बाद बना लें ये एक छोटी सी आदत, मोटापा-डायबिटीज का कम हो जाएगा खतरा

Sat, 11 Jul 2026 08:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

भोजन के बाद नियमित रूप से वॉक करने वाले लोगों में ब्लड शुगर नियंत्रण बेहतर हो सकता है, वजन कंट्रोल रहता है। ये एक आदत आपको कई समस्याओं से बचा सकती है।

विज्ञापन
why walking important after meal know it benefits dinner ke baad walk kyu jaruri hai
डिनर के बाद वॉक जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

कई अध्ययन इस बात को लेकर अलर्ट करते रहे हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पौष्टिक चीजें खाना ही जरूर नहीं है, बल्कि खाने के समय पर ध्यान देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषतौर पर डिनर के समय को लेकर ध्यान देना चाहिए। रात में देर से खाने की आदत कई बीमारियां का कारण बन सकती है।



रात का खाना खाने के बाद अक्सर लोग मोबाइल चलाने लगते हैं या फिर बिस्तर पर लेट जाते हैं। पर क्या आप जानते है कि  यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिनर के तुरंत बाद सोने की बजाय यदि 15-20 मिनट हल्की वॉक कर ली जाए, तो इसका पूरी सेहत को लाभ मिल सकता है। 

यह एक ऐसी छोटी-सी आदत है, जो पाचन से लेकर ब्लड शुगर, दिल की सेहत और नींद तक पर सकारात्मक असर डाल सकती है।

why walking important after meal know it benefits dinner ke baad walk kyu jaruri hai
डिनर के बाद करें वॉक - फोटो : AI Generated

डिनर के बाद बनाएं वॉक करने की आदत

हमारा शरीर भोजन के बाद उसे पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में जुट जाता है। यदि इस समय शरीर पूरी तरह निष्क्रिय रहे, तो पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है और कुछ लोगों में गैस, एसिडिटी या भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। वहीं हल्की गति से चलने पर शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे ग्लूकोज का उपयोग बेहतर ढंग से होता है और पाचन तंत्र को भी सहायता मिलती है। इसी वजह से कई डॉक्टर भोजन के बाद हल्की वॉक की सलाह देते हैं।

भोजन के बाद नियमित रूप से वॉक करने से ब्लड शुगर, वजन तो कंट्रोल रहता ही है साथ ही लाइफस्टाइल संबंधी कई बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

आइए जानते हैं कि डिनर के बाद वॉक करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

why walking important after meal know it benefits dinner ke baad walk kyu jaruri hai
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

पाचन रहता है ठीक

रात का खाना खाने के बाद हल्की वॉक करने से पाचन तंत्र को सक्रिय रहने में मदद मिलती है। 
 

  • टहलने से पेट और आंतों की प्राकृतिक गतिविधियां बेहतर हो सकती हैं, जिससे भोजन आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। 
  • इससे गैस, पेट फूलना, भारीपन और अपच जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।



डायबिटीज से होता है बचाव

भोजन के बाद रक्त में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है। इस समय हल्की वॉक करने से शरीर की मांसपेशियां ग्लूकोज का उपयोग अधिक प्रभावी तरीके से कर सकती हैं। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी कम हो सकती है।  प्रीडायबिटीज या टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह आदत लाभदायक मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why walking important after meal know it benefits dinner ke baad walk kyu jaruri hai
वजन करें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com

वजन कंट्रोल रखने के लिए भी जरूरी

डिनर के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ये आदत वजन बढ़ने के खतरे को कम कर देती है। वहीं डिनर के बाद तुरंत लेट जाने से शरीर ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाता और वह फैट बनकर जमा होने लग जाती है।


इन फायदों को भी जानिए
 

  • भोजन के बाद हल्की वॉक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। यह आदत ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में योगदान दे सकती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है। डिनर के बाद वॉक से ये दिक्कत कम होती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed