आज वर्ल्ड डेंगू डे है, मच्छरों के कारण होने वाली डेंगू बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव को लेकर सावधान करने के उद्देश्य से ये मनाया जाता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि कैसे डेंगू की स्थिति कुछ लोगों में जानलेवा हो जाती है?
World Dengue Day: कहीं आप भी तो नहीं हैं मच्छरों के फेवरेट? जानिए कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर
जेनेटिक्स, शरीर की केमिस्ट्री की वजह से मच्छर कुछ लोगों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा काटते हैं। क्या आप भी तो उनमें से नहीं हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों ज्यादा काटते हैं मच्छर?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मच्छर अपने शिकार को चुनने के लिए कई संकेतों का इस्तेमाल करते हैं। शरीर की गंध, त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया, शरीर का तापमान और यहां तक कि कुछ खास तरह के ब्लड ग्रुप भी मच्छरों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।
आइए जान लेते हैं कि किन स्थितियों में आप मच्छरों के फेवरेट शिकार बन जाते हैं?
शरीर की गंध पहचानते हैं मच्छर
अध्ययनों में पाया गया है कि मच्छर हमारे शरीर से निकलने वाली गंध को पहचानते हैं। हमारी त्वचा पर लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया पसीने में मौजूद तत्वों को तोड़कर अलग-अलग तरह की गंध पैदा करते हैं।
- रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ लोगों की त्वचा से निकलने वाले कार्बोक्सिलिक एसिड नाम का रसायन मच्छरों को अधिक आकर्षित करते हैं।
- जिन लोगों के शरीर से इन रसायनों की मात्रा ज्यादा निकलती है, उन्हें मच्छर दूसरों की तुलना में अधिक काटते हैं।
ब्लड ग्रुप ओ मच्छरों का सबसे पसंदीदा
जापान में हुए अध्ययन में पाया गया कि मच्छर कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है, उन्हें दूसरे ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ज्यादा मच्छर काटते हैं। मच्छर त्वचा से निकलने वाले रासायनिक संकेतों के आधार पर ब्लड ग्रुप का पता लगाते हैं।
कार्बन डाइऑक्साइड भी मच्छरों को आती है पसंद
हमारी सांस छोड़ने से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड को भी मच्छर दूर से ही महसूस कर सकते हैं।
अध्ययनों में पाया गया है कि गर्भवती महिलाएं और अधिक व्यायाम करने वाले लोग अपेक्षाकृत ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। यही कारण है कि मच्छर अक्सर इन लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
--------------
स्रोत:
Variability in human attractiveness to mosquitoes
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।