फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आई हेल्थ: बिना लक्षणों के भी आंखों को डैमेज कर सकता है ब्लड प्रेशर, ऐसे करें खतरे की पहचान

Thu, 08 Oct 2026 07:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

World Sight Day 2026: लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने पर आंख में मौजूद रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है।  शुरुआत में लक्षण न होने के बावजूद यह नुकसान बढ़ सकता है, इसलिए बीपी को कंट्रोल में रखना जरूरी है।

विज्ञापन
world sight day 2026 Hidden Eye Damage Linked to High Blood Pressure
बीपा के कारण आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की कुछ स्थितियों को बहुत खतरनाक मानते हैं, हाई ब्लड प्रेशर उनमें से एक है।  



हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में हार्ट और किडनी की बीमारियां आती हैं, लेकिन इसका असर सिर्फ इन्हीं दो अंगों तक सीमित नहीं है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो इसका असर आंखों की बारीक रक्त वाहिकाओं पर भी पड़ सकता है। आंख के पीछे मौजूद रेटिना में बहुत छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहने पर इन वाहिकाओं की संरचना और रक्त प्रवाह में बदलाव हो सकते हैं।

चिंता की बात ये है कि बीपी के कारण आंखों को होने वाले नुकसान का शुरुआत में पता ही नहीं चल पाता। हालांकि बीमारी बढ़ने पर रेटिना में सूजन, रक्तस्राव और आंखों से संबंधित दूसरी दिक्कतें भी हो सकती है और नजर प्रभावित हो सकती है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच कराते रहने और इसे कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

Trending Videos
world sight day 2026 Hidden Eye Damage Linked to High Blood Pressure
आंखों की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

आज वर्ल्ड साइट डे यानी दृष्टि दिवस है। दुनियाभर में लोगों को अंधत्व, दृष्टिहीनता और आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ये खास दिन मनाया जाता है। इस साल की थीम है- अपनी आंखों से प्यार करें। डॉक्टर कहते हैं अगर आपको अपनी आंखों से प्यार है तो ब्लड प्रेशर पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। 

हाई बीपी से रेटिना को असर

लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर रेटिना की छोटी धमनियों पर दबाव डालता है। समय के साथ इनमें संकुचन या धमनियों के डैमेज होने का भी जोखिम हो सकता हैं। आंखों की जांच से इन बदलावों का पता लगाया जा सकता है। इसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी यानी ब्लड प्रेशर से जुड़ी रेटिना की क्षति कहा जाता है।

world sight day 2026 Hidden Eye Damage Linked to High Blood Pressure
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock Photo

आंख के अंदर क्या होता है?

हाई ब्लड प्रेशर के कारण में रेटिना की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ी या टेढ़ी दिखाई दे सकती हैं। कुछ मामलों में इससे रक्तस्राव, सूजन और कॉटन-वूल स्पॉट्स यानी रेटिना के छोटे हिस्सों में रक्त की आपूर्ति कम होने से बने धब्बे भी दिख सकते हैं। गंभीर स्थिति में ऑप्टिक नर्व यानी आंख से दिमाग तक संकेत पहुंचाने वाली नस में सूजन भी हो सकती है।
 

  • इनमें से कई बदलाव आप खुद आईने में देखकर नहीं पहचान सकते। इसके लिए आंखों की अंदरूनी जांच जरूरी होती है। यही वजह है कि नियमित टेस्ट कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
world sight day 2026 Hidden Eye Damage Linked to High Blood Pressure
ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा - फोटो : Adobe Stock

क्या आप कराते हैं आंखों की जांच?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार कई मरीज शुरुआत में बिल्कुल नॉर्मल रह सकते हैं, उन्हें देखने में कोई दिक्कत नहीं होती है। हालांकि आंखों के भीतर धीरे-धीरे खतरा बढ़ रहा होती है। समस्या बढ़ने के साथ लोगों में नजर कमजोर होने, सिरदर्द या आंखों से जुड़े दूसरे लक्षण दिख सकते हैं।
 

  • यही वजह है कि अगर आपको लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर है, तो सिर्फ ब्लड प्रेशर की दवा लेना ही पर्याप्त नहीं माना जाना चाहिए। 
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार आंखों समेत शरीर के दूसरे अंगों की निगरानी भी जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed