{"_id":"6aa7782257890f12ed001132","slug":"hartalika-teej-rangoli-designs-beautiful-and-easy-rangoli-ideas-for-home-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज रंगोली: तीज की पूजा से पहले जरूर देखें ये रंगोली डिजाइन, मिनटों में सज जाएगा घर का आंगन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
हरतालिका तीज रंगोली: तीज की पूजा से पहले जरूर देखें ये रंगोली डिजाइन, मिनटों में सज जाएगा घर का आंगन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:54 PM IST
सार
Hartalika Teej Rangoli: हरतालिका तीज के दिन सुंदर रंगोली आपके घर की सजावट को खास बनाने के साथ ही त्योहार के माहौल में भी रंग भर सकती है। आप अपनी पसंद और उपलब्ध जगह के अनुसार आसान या विस्तृत डिजाइन चुनकर इस पावन पर्व की तैयारियों को और यादगार बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
तीज रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Teej Rangoli Design: हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं के लिए आस्था, श्रद्धा और सुहाग से जुड़ा बेहद खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन तथा परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।
पूजा, व्रत और सोलह श्रृंगार के साथ घर की सजावट भी इस पर्व की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। खासकर घर के मुख्य द्वार, आंगन और पूजा स्थल को रंगोली से सजाने की परंपरा त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती है।
रंगोली केवल सजावट का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाएं पारंपरिक रंगों, फूलों और धार्मिक प्रतीकों से सुंदर रंगोली बनाती हैं।
आप चाहें तो शिव-पार्वती थीम, बेलपत्र, त्रिशूल, मेहंदी डिजाइन, कलश, दीपक और फूलों की आकृतियों वाली रंगोली बनाकर अपने घर को त्योहार के रंग में रंग सकती हैं। अगर आप भी हरतालिका तीज पर पूजा स्थल या घर के आंगन को खास तरीके से सजाना चाहती हैं, तो यहां आसान से लेकर आकर्षक रंगोली डिजाइन के कुछ बेहतरीन आइडिया दिए जा रहे हैं।
2 of 6
तीज रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
शिव-पार्वतीथीमवालीरंगोलीबनाएं
हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का पर्व है। ऐसे में पूजा स्थल के पास शिव-पार्वती की थीम पर रंगोली बनाई जा सकती है। इसके लिए आप शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू या माता पार्वती से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। डिजाइन को अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसके चारों ओर फूलों और पत्तियों की बॉर्डर बनाएं।
3 of 6
तीज रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
बेलपत्रऔरत्रिशूलडिजाइनवालीरंगोली
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए हरतालिका तीज पर बेलपत्र की आकृति वाली रंगोली एक पारंपरिक और सुंदर विकल्प हो सकती है। इसके बीच में त्रिशूल या डमरू का डिजाइन बनाकर रंगोली को धार्मिक रूप दिया जा सकता है। यह डिजाइन पूजा स्थल के पास बनाने के लिए खासतौर पर अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
फूलोंसेबनाएंप्राकृतिकरंगोली
अगर आप रंगों और पाउडर से रंगोली बनाने के बजाय कुछ अलग करना चाहती हैं, तो फूलों की रंगोली चुन सकती हैं। गेंदे, गुलाब और अन्य फूलों की पंखुड़ियों से गोलाकार या कमल के आकार की रंगोली बनाएं। बीच में एक दीपक रखने से यह डिजाइन और भी खूबसूरत दिखाई देगी।
विज्ञापन
5 of 6
रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
मेहंदीडिजाइन सेप्रेरितरंगोली
हरतालिका तीज और मेहंदी का गहरा संबंध है। ऐसे में मेहंदी के बारीक पैटर्न से प्रेरित रंगोली भी बनाई जा सकती है। इसमें गोलाकार आकृतियां, पत्तियां, फूल और जालीनुमा डिजाइन शामिल करें। यह रंगोली मुख्य दरवाजे या छोटे स्थान के लिए भी उपयुक्त रहेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।