Kofta Kaise Banayen: अगर घर में रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो कोफ्ते एक स्वादिष्ट और आसान विकल्प हो सकते हैं। खास बात यह है कि कोफ्तों में थोड़े बदलाव के साथ आप हर बार बिल्कुल अलग स्वाद तैयार कर सकती हैं। कभी मलाईदार और हल्की ग्रेवी, कभी मसालेदार स्वाद तो कभी शाही अंदाज, कोफ्ते की रेसिपी को कई तरह से बनाया जा सकता है।
कोफ्ते बनाने के लिए आमतौर पर सब्जियों, पनीर या दाल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें ग्रेवी के साथ परोसने पर साधारण खाना भी खास बन जाता है। अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, तो भी ये डिश लंच या डिनर मेन्यू में शामिल की जा सकती है।
अगर आप भी कोफ्ते के नाम पर लगभग हर बार वही लौकी के कोफ्ते बना देती हैं तो इस बार स्वाद में कुछ बदलाव करें। कोफ्ते के अलग अलग स्वाद के लिए तीन तरह के कोफ्ता रेसिपीज अपना सकते हैं।
2 of 4
मलाई कोफ्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
मलाई कोफ्ता
मलाई कोफ्ता उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें हल्की, क्रीमी और रिच ग्रेवी पसंद है। पनीर और उबले आलू से छोटे कोफ्ते बनाकर हल्का फ्राई करें। ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर, काजू और मसालों को पकाकर पीसें। इसमें क्रीम या मलाई मिलाकर कोफ्तों को डालें। ऊपर से थोड़ा कसूरी मेथी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
3 of 4
लौकी का कोफ्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
लौकी के कोफ्ते
लौकी को कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें और बेसन, मसाले व हरी मिर्च मिलाकर छोटे-छोटे कोफ्ते तैयार करें। इन्हें फ्राई या एयर फ्राई किया जा सकता है। टमाटर-प्याज की मसालेदार ग्रेवी के साथ लौकी के कोफ्ते स्वादिष्ट लगते हैं और रोजमर्रा के खाने में अच्छा बदलाव देते हैं।
4 of 4
पनीर कोफ्ता कैसे बनाएं
- फोटो : AI
पनीर कोफ्ता
पनीर कोफ्ता थोड़ा रिच और पार्टी-स्टाइल विकल्प है। पनीर को मैश करके उसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर या जरूरत के अनुसार बाइंडिंग सामग्री मिलाएं और गोल कोफ्ते बना लें। इन्हें हल्का फ्राई करके टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन और मसालों से बनी ग्रेवी में डालें।
स्वाद बदलने की छोटी ट्रिक
तीनों रेसिपी में मसालों और ग्रेवी को अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा किया जा सकता है। कोफ्ते ग्रेवी में परोसने से ठीक पहले डालें, ताकि वे ज्यादा देर तक भीगकर टूटें नहीं। नान, रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ इन्हें परोसा जा सकता है।