डायबिटीज हो या हाई बीपी, लिवर हो या किडनी की बीमारियां, इन सभी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी को प्रमुख कारण बताते हैं। हम दिनभर में जो कुछ भी करते हैं, जैसा भोजन करते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल को ठीक रखने की सलाह देते हैं।
सेहत की बात: ऑफिस में दिनभर बैठे रहते हैं आप? रोज कितने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत के लिए खतरा
2026 के अध्ययन में 15,327 वयस्कों के डेटा में ज्यादा समय तक बैठे रहने के कारण कई गंभीर बीमारियों के जोखिम से मिला। लंबे समय तक बैठने से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए प्रतिभागियों ने 1700-5500 अतिरिक्त दैनिक कदमों चलने का लक्ष्य रखा। आइए जानते हैं कि इसका उन्हें क्या लाभ मिला?
ज्यादा देर बैठने के स्वास्थ्य जोखिम
अध्ययनों में पाया गया है कि ज्यादा समय तक बैठे रहना समय के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। इससे मोटापा बढ़ने के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धमनियों की बीमारी, हार्ट फेलियर तक का खतरा हो सकता है।
- जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं उनमें किडनी की बीमारी, फैटी लिवर, सीओपीडी, डिप्रेशन और एट्रियल फिब्रिलेशन यानी दिल की धड़कनों के अनियमित होने का खतरा भी अधिक हो सकता है।
- ऑफिस में काम करने वाले लोगों के मन में अक्सर एक बड़ा सवाल रहता है कि क्या लंबे समय तक बैठने से होने वाले जोखिमों को ज्यादा वॉक करके कम किया जा सकता है?
अध्ययन में क्या पता चला?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले हेल्थ रिस्क को कम करने के लिए रोजाना 9-10 हजार कदम चलना अच्छा हो सकता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन और 'नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित रिपोर्ट से पता चलता है कि रोजाना शारीरिक गतिविधि करना, बैठे रहने से होने वाले खतरों को कम करने में मददगार हो सकती है।
- जो लोग ज्यादा बैठ रहते हैं, उनके लिए रोजाना 2200 से ज्यादा कदम चलने से दिल की बीमारी और समय से पहले मौत का खतरा कम हो सकता है।
- रोजाना 4,000 से 4,500 कदम चलने से बैठे रहने वाली जीवनशैली के नुकसान को कम करने में फायदा हो सकता है।
- रोज़ाना 9,000 से 10,000 कदम चलने को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे मौत का खतरा 39% तक और दिल की बीमारी का खतरा 21% तक कम हो सकता है।
10 हजार कदम चलने से पूरे दिन बैठने का नुकसान खत्म हो जाएगा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा नहीं है कि लंबे समय तक बैठे रहने के बाद 10 हजार कदम चलने से आपके खतरे कम हो जाते हैं।
- अध्ययन में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और हार्ट फेलियर के लिए ऐसा कोई कदम स्तर नहीं मिला, जो 14 घंटे बैठे रहने से जुड़े अतिरिक्त जोखिमों को पूरी तरह खत्म कर दे।
- अगर आपका काम बैठकर करने वाला है तो लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठें। थोड़ा चलें, खुद पानी लेने जाएं सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- दिनभर ज्यादा चलना अच्छी आदत है, लेकिन सिर्फ इससे स्वास्थ्य जोखिमों को पूरी तरह से कम नहीं किया जा सकता।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।