Navratri Fasting Bottle Gourd Easy Recipes: नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने वाले लोग फलाहार के जरिए अपनी डाइट का ध्यान रखते हैं। इन दिनों फल, दूध और व्रत में खाई जाने वाली कई तरह की डिशेज को भोजन में शामिल किया जाता है। हालांकि, लगातार नौ दिन फलाहारी भोजन करने वालों के लिए हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पौष्टिक गुणों से भरपूर लौकी एक अच्छा विकल्प है। इससे कई तरह की स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली फलाहारी डिश तैयार की जा सकती हैं, जो व्रत के दौरान खाने में स्वादिष्ट होने के साथ डाइट में विविधता भी लाती हैं। आइए जानते हैं लौकी से बनने वाली 5 आसान फलाहारी डिशेज के बारे में, जिन्हें आप नवरात्रि के व्रत में ट्राई कर सकते हैं।
लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश, व्रत में आएंगी खूब पसंद
Navratri Special Vrat Recipes: नवरात्रि के नौ दिन उपवास के दौरान शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए पोषण की पूर्ति भी जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश लेकर आए हैं।
सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, खोया, घी, चीनी, फुल क्रीम दूध, पिसी इलायची।
विधि: एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाल लें। अब उबलते हुए दूध में कद्दूकस की हुई लौकी को डालें। 10 से 15 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें।फिर दूध और लौकी में चीनी मिलाकर चलाते रहें। जब लौकी में दूध सूख जाए और मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो उसमें खोया मिला लें। घी और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला लें।अब एक प्लेट में घी लगाकर लौकी वाले मिक्सचर को अच्छी तरह से फैला लें।ऊपर से पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी लौकी की बर्फी तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद बर्फी के शेप में काटकर सर्व करें।
सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, सेंधा नमक और घी
विधि: कद्दूकस की हुई लौकी में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गर्म तवे पर थोड़ा घी लगाकर घोल फैलाएं और चीले को दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार लौकी के फलाहारी चीले को दही के साथ परोसें।
मीठी लौकी की खीर: मीठा खाने के शौकीनों के लिए लौकी की खीर एक स्वादिष्ट और पारंपरिक फलाहारी व्यंजन है।
सामग्री: लौकी, दूध, चीनी या मिश्री, इलायची और कटे हुए बादाम-पिस्ता।
किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?
लौकी के कोफ्ते: नवरात्रि व्रत में लौकी से कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये नरम और स्वादिष्ट कोफ्ते जरूर आजमाएं। ये सब्जी व्रत के खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकती है। इसे आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने चीले, रोटी या पूड़ी के साथ भी खा सकते हैं।
सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, सिंघाड़े या कुट्टू का आटा, हरी मिर्च, सेंधा नमक और घी।
विधि: कद्दूकस की हुई लौकी का अतिरिक्त पानी निचोड़ लें। अब इसमें कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं और उन्हें घी में हल्का सुनहरा होने तक तल लें। अगर आप कम घी में बनाना चाहते हैं, तो अप्पे पैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोफ्तों को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं और हरे धनिये से सजाकर व्रत में खाई जाने वाली कुट्टू की रोटी या दही के साथ परोसें।