सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सर्दियों के मौसम में बनाएं चटपटी फूलगोभी की टिक्की, शाम के लिए है परफेक्ट नाश्ता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
cauliflower tikki with easy recipe in winter
cauliflower

सर्दियों के मौसम में फूलगोभी ज्यादी मात्रा में आती है। जिसकी सब्जी से लेकर परांठे तक बनती हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया फूलगोभी से बनाना चाहती हैं तो एक बार फूलगोभी की टिक्की बनाकर ट्राई करें। इसे बनाना जितना आसान है। स्वाद में भी ये जबरदस्त लगता है। तो अगली बार शाम के नाश्ते के लिए मटर और गाजर के साथ आप फूलगोभी की टिक्की को जरूर ट्राई करें। घर के हर सदस्य को ये जरूर पसंद आएगी।

Trending Videos
cauliflower tikki with easy recipe in winter
cauliflower - फोटो : Pixabay
बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम फूलगोभी छोटे टुकड़ों में कटी हुई, सात से आठ लहसुन की कलियां, दो प्याज बारीक कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच गेंहू का आटा और एक अंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
cauliflower tikki with easy recipe in winter
tikki
फूलगोभी की टिक्की बनाने की विधि
  • सबसे पहले गोभी के छोटे टुकड़े काट कर अच्छे से धो लें। अब इसे पांच मिनट तक पानी में उबाल लें और एक तरफ रख दें। प्याज को बारीक काट लें और लहसुन को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, हरा धनिया, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें। लहसुन और प्याज के साथ सभी चीजों को मिक्स कर लें।
  • उबली हुई गोभी को कद्दूकस कर लें ताकि इसके बारीक टुकड़े हो जाएं। ध्यान रहें इसे मिक्सी में पीसे न, नहीं तो ये ज्यादा बारीक हो जाएगा। 
  • इस बारीक कटी गोभी में गेंहू का आटा और सारे मसालों के मिश्रण को डाल लें। अगर अंडा खाते हैं तो इसके पीले भाग को डालें या फिर थोड़ा सा बेसन डाल दें। 
  • सारे मिश्रण को अच्चे से मिला लें और बराबर हिस्सों में बांट कर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। 
  • टिक्की को तवे पर घी या मक्खन डाल कर सेंक लें। जब दोनों तरफ टिक्कियां हल्की सुनहरी हो जाएं तो तवे से नीचे उतार लें।
  • अब इस स्वादिष्ट और पौष्टिक टिक्की को धनिया की हरी चटनी या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed