{"_id":"5fbbbe759412e40c6d522ea8","slug":"make-easy-breezy-paneer-kheer-with-these-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पनीर की खीर खाकर करेंगे सब तारीफ, बनाने का तरीका है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
पनीर की खीर खाकर करेंगे सब तारीफ, बनाने का तरीका है बेहद आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीठा खाने के शौकीन लोगों को हर दिन कुछ नया खाना पसंद होता है। लेकिन मीठा बनाने में बहुत मेहनत लगती है। अगर आप कम मेहनत में टेस्टी डेजर्ट बनाने इच्छा रखती हैं तो एक बार पनीर की खीर ट्राई करें। ये खीर हर किसी को पसंद आने के साथ ही बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। वहीं इसे बनाने के लिए ना बहुत सारी सामग्रियों की आवश्यकता होती है और ना ही समय की। इसे फटाफट कम तैयारियों और मेहनत के बनाया जा सकता है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानिए पनीर की खीर बनाने की रेसिपी।
Trending Videos
2 of 3
paneer
- फोटो : instagram
पनीर की खीर बनाने के लिए जरूरत है तो बस आधा लीटर दूध, 100 ग्राम पनीर, इलायची, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश या फिर अपने मनजाहे ड्राई फ्रूट्स की। इलायची के साथ ही आप चाहें तो स्वाद और रंग के लिए केसर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
एक बर्तन में दूध निकालकर गैस पर उबाल आने तक पकाएं। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गैस धीमी कर लें और कुछ देर पका लें। इसके बाद इसमें पनीर घिस कर डाल दें। अब पनीर और दूध के मिश्रण को अच्छे से पका लें। जब दूध गाढा़ हो जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें। खीर बनाते समय आधा लीटर दूध में 50 ग्राम चीनी या अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके बाद खीर को लगातार चलाते रहें। जिससे कि ये तले में लगे नहीं। फिर इसमें थोड़े से किशमिश, केसर डालें। साथ ही इलायची पाउडर मिक्स करें। गर्मागर्म पनीर की खीर तैयार है। आप चाहें तो ऊपर से काजू और बादाम को बारीक काट कर सजा लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X