सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रात के बचे चावलों से बनाएं टेस्टी एंड क्रिस्पी पकौड़े, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 Nov 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
easy recipe to make crispy pakora with leftover rice
दाल-चावल - फोटो : social media

वैसे तो फिटनेस के प्रति जागरूक लोग चावल के सेवन से परहेज करते हैं। लेकिन अगर आपके घर अक्सर चावल खाने के बाद बच जाता है। फिर वो चाहे दिन हो या रात और आप उसे हमेशा फेंक देती हैं। या फिर केवल फ्राई करने का ऑप्शन जानती हैं। तो ये रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है। बासी बचे चावलों से आप आसानी से टेस्टी और क्रिस्पी पकौड़े बना सकती हैं। जो बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएंगे। वहीं इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए जानें चावलों से बने पकौड़े बनाने की रेसिपी। बस इसे किसी भी मनचाही चटनी या केचप के साथ सर्व करें।

Trending Videos
easy recipe to make crispy pakora with leftover rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बचे हुए चावलों से बनाएं पकौड़े सामग्री
  • एक कप उबले हुए चावल
  • एक कप बारीक कटी हुई सब्जियां (गाजर, बींस, शिमला मिर्च, हरा प्याज)
  • एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
  • एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • दो बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • तीन बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • दो बड़े चम्मच सफेद तिल
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make crispy pakora with leftover rice
pakora - फोटो : instagram
विधि
एक कढ़ाई में तेल डालकर लहसुन और हरी मिर्च भून लें। इसके बाद हरी कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर दो- तीन मिनट तक पकने दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दें।

इस पकी हुई सब्जी में चावल, कॉर्न प्लोर, हरी धनिया मिलाकर अच्छे से मसल लें। इसके बाद इस मिश्रण के नींबू के आकार के गोले बना लें। इन गोलों को फ्रिज में 15-20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद फ्रिज से निकाल कर इन गोलों को तिल से लपेटकर रख लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके मध्यम आंच पर गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इन पकोड़ों को हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed