Karwa Chauth Easy Hairstyles Ideas: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इसके लिए आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल का सही चुनाव करना भी जरूरी है। कई बार समझ नहीं आता कि साड़ी, लहंगे या सूट के साथ खुले बाल अच्छे लगेंगे या ट्रेडिशनल बन। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो अपनी पसंद और बालों की लंबाई के हिसाब से स्टाइलिश हेयरस्टाइल चुन सकती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई हेयरस्टाइल बनाना आसान है और इन्हें घर पर भी तैयार किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ खूबसूरत हेयरस्टाइल आइडियाज, जो आपके करवा चौथ लुक को खास बना देंगे।
करवा चौथ 2026: चांद से पहले आपकी खूबसूरती पर ठहरेंगी सबकी नजरें, ट्राई करें ये खूबसूरत और स्टाइलिश हेयरस्टाइल
Karwa Chauth Hairstyles Ideas: करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं अपनी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाकर अपने पूरे लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
अगर आप करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो गजरे वाला लो बन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह हेयरस्टाइल साड़ी, लहंगे और सूट के साथ खूब जंचता है। इसके लिए बीच की मांग निकालकर बालों को अच्छी तरह से बांधें और गर्दन के पास एक नीट लो बन बनाएं। अब जूड़े के चारों तरफ सफेद गजरा लगाकर इसे सजाएं। लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसके साथ खूबसूरत मांगटीका पहन सकती हैं।
करवा चौथ पर कुछ अलग हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी वाली चोटी भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें बालों को खुला रखने के बजाय अच्छी तरह गूंथकर चोटी बनाई जाती है और उसके चारों ओर रंग-बिरंगा गोटा लपेटा जाता है। यह हेयरस्टाइल लहंगे, अनारकली सूट और ट्रेडिशनल साड़ी के साथ खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो चोटी में सजावटी हेयर एक्सेसरीज लगाकर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
करवा चौथ पर अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए रॉयल और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो माथापट्टी के साथ ओपन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह हेयरस्टाइल साड़ी, लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे बनाने के लिए आगे के बालों का एक सेक्शन लेकर पीछे की तरफ हेयर पिन या क्लचर की मदद से सिक्योर कर दें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। आखिर में माथापट्टी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट
करें।
करवा चौथ 2026: साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ब्लाउज के ये आकर्षक बैक नेक डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
करवा चौथ पर अगर आप अपने हेयरस्टाइल में कुछ नया और खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं, तो बालों में गजरा लगाकर उन्हें खुला भी रख सकती हैं। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करके या नेचुरल वेव्स में खुला छोड़ें और एक तरफ या पीछे की ओर सफेद फूलों का गजरा लगाएं। इससे आपका लुक बेहद आकर्षक, ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आएगा। यह हेयरस्टाइल खासतौर पर साड़ी, लहंगे और एथनिक सूट के साथ बहुत सुंदर लगता है।