सब्सक्राइब करें

Flavored Lassi: घर पर ही बनाएं 6 फ्लेवर की ठंडी-ठंडी लस्सी, हर घूंट में मिलेगा मजा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:31 AM IST
सार

6 Types Of Lassi Recipes: घर पर 6 तरह की लस्सी बनाना बेहद आसान है। क्लासिक, मैंगो, स्ट्रॉबेरी, मीठी, नमकीन और गुलाब लस्सी कुछ ही मिनटों में तैयार की जा सकती हैं और गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देती हैं।

विज्ञापन
Summer Drink 6 Flavored Lassi Recipes in hindi
6 तरह की लस्सी बनाने की विधि - फोटो : AI

Lassi Kaise Banti Hai: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे और ताजगी भरे पेय की तलाश शुरू हो जाती है। ऐसे में लस्सी एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है, जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का मिश्रण है। दही से बनी लस्सी न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है। लेकिन अगर आप रोज वही सिंपल लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 6 अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी रेसिपी, जिन्हें आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं। चाहे क्लासिक लस्सी हो या मैंगो, स्ट्रॉबेरी, मीठी, नमकीन या गुलाब लस्सी ह हो, हर एक का स्वाद आपको अलग अनुभव देगा।

ये सभी लस्सी जल्दी बन जाती हैं, कम सामग्री में तैयार हो जाती हैं और हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं। अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं या आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ये लस्सी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। हर फ्लेवर की लस्सी का रंग भी अलग होगा, जो देखने और सर्व करने में भी इम्प्रेसिव लगता है

Trending Videos
Summer Drink 6 Flavored Lassi Recipes in hindi
lassi - फोटो : Adobe stock

6 स्वादिष्ट लस्सी रेसिपी


क्लासिक लस्सी

इस तरह की लस्सी दही, चीनी और इलायची के मिश्रण से तैयार होती है।  यह लस्सी हर किसी की पसंदीदा होती है। इसे ठंडा करके ऊपर से केसर डालकर सर्व करें। यह पारंपरिक लस्सी होती है, जो हर जगह आपको मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Drink 6 Flavored Lassi Recipes in hindi
mango lassi - फोटो : instagram

मैंगो लस्सी

गर्मी का मौसम आते ही आम की बहार आ जाती है। अब गर्मी की दो जरूरी सामग्रियों यानी दही और आम दोनों के मिश्रण से लस्सी के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पके आम, दही और थोड़ी चीनी मिलाकर ब्लेंड कर लें। गिलास में निकालें, ऊपर से कटे हुए आम के दो-तीन छोटे स्लाइस से सजावट करके सर्व करें। यह लस्सी बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आती है।

Summer Drink 6 Flavored Lassi Recipes in hindi
स्ट्राॅबेरी लस्सी - फोटो : Instagram

स्ट्रॉबेरी लस्सी


गुलाबी रंग की लस्सी गर्मी में मन और शरीर दोनों को ठंडक देती है। इसे बनाने के लिए ताजी स्ट्रॉबेरी और दही का उपयोग करते हैं। दही, स्ट्रॉबेरी और चीनी को ब्लेंड कर लिया जाता है। यह लस्सी खट्टी-मीठी होती है और देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है।

विज्ञापन
Summer Drink 6 Flavored Lassi Recipes in hindi
लस्सी - फोटो : instagram

मीठी लस्सी


इस लस्सी को बनाने के लिए दही, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर तैयार करें। यह लस्सी रिच और स्वादिष्ट होती है। इसमें ज्यादा ड्राई फ्रूट्स शामिल करने से लस्सी का टेस्ट अधिक बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed