{"_id":"69f1d099c824606d7d0caeaf","slug":"side-effects-of-eating-street-food-in-summer-garmi-me-street-food-khane-ke-nuksan-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Street Food Side Effects: खुले में बिकता खाना क्यों हो सकता है जानलेवा? जानें स्ट्रीट फूड के साइड इफेक्ट्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Street Food Side Effects: खुले में बिकता खाना क्यों हो सकता है जानलेवा? जानें स्ट्रीट फूड के साइड इफेक्ट्स
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:09 PM IST
सार
Side Effects Of Eating Street Food In Summer: भारत में लोग सस्ते और स्वाद के चक्कर में अक्सर स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं, जबकि गर्मी के मौसम में ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यहां हम आपको ज्यादा स्ट्रीट फूड खाने के नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन
जानें स्ट्रीट फूड खाने के साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
Side Effects Of Eating Street Food In Summer: भारत में स्ट्रीट फूड का अपना अलग ही क्रेज है। चाट, गोलगप्पे, समोसा और तरह-तरह के स्नैक्स स्वाद के कारण लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। कम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने की वजह से लोग अक्सर बाहर का खाना पसंद करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में यही स्ट्रीट फूड आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है।
Trending Videos
जानें स्ट्रीट फूड खाने के साइड इफेक्ट्स
- फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग का खतरा
गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होने की वजह से खुले में रखा खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। स्ट्रीट फूड अक्सर बिना ढके या लंबे समय तक बाहर रखा जाता है, जिससे उसमें बैक्टीरिया, वायरस और धूल-मिट्टी आसानी से मिल जाते हैं। कई बार इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला पानी भी साफ नहीं होता। ऐसे में जब आप यह खाना खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में अस्पताल तक जाना पड़ सकता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या
स्ट्रीट फूड खाने के बाद अगर उल्टी और दस्त शुरू हो जाएं, तो शरीर से तेजी से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकलने लगते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके लक्षणों में कमजोरी, चक्कर आना, मुंह सूखना और थकान शामिल हैं। गर्मी के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है, क्योंकि शरीर पहले से ही पसीने के जरिए पानी खो रहा होता है।

पाचन तंत्र पर असर
स्ट्रीट फूड में तेल और मसालों की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालती है। ऐसे खाने को पचाने में शरीर को ज्यादा समय और ऊर्जा लगती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिन लोगों का पाचन पहले से कमजोर है, उनके लिए यह और ज्यादा परेशानी का कारण बन सकता है।

- फोटो : एएनआई
संक्रमण का खतरा
अस्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया खाना बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है। कई बार खाने को बनाने और परोसने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे हानिकारक सूक्ष्मजीव शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे पेट के इंफेक्शन, टाइफाइड, हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर रूप ले सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X