सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Relationship Advice: शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है? जानिए रिश्ते पर इसका असर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 01:53 PM IST
सार

Missing Ex After Marriage: शादी के बाद एक्स की याद आना एक सामान्य मानसिक प्रक्रिया है, जो पुरानी भावनाओं, अधूरे क्लोज़र या तुलना की आदत के कारण होती है। यह जरूरी नहीं कि आप अपने वर्तमान रिश्ते से असंतुष्ट हों, लेकिन इसे समझदारी से संभालना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Relationship Advice Why Missing Ex After Marriage In Hindi Shaadi Ke Baad Ex Ki Yaad Kyun Aati Hai
शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है - फोटो : Ai

Old Love vs New Marriage: शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें दो लोग रिश्ते में आते हैं और मिलकर नई यादें बनाना शुरू करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस नए सफर के बीच में पुराने रिश्तों की यादें मन में दस्तक देने लगती हैं। आप अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन उसके बाद भी आपको अपने एक्स या पुराने प्यार की याद आ जाती है। यह अनुभव कई लोगों को कन्फ्यूज कर देता है, साथ ही अपराधबोध का कारण भी बन सकता है। लोग सोचने लगते हैं कि क्या वे अपने वर्तमान रिश्ते के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं या नहीं।



असल में एक्स की याद आना हमेशा इस बात का संकेत नहीं होता कि आप अपने वर्तमान पार्टनर से खुश नहीं हैं। यह एक सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया भी हो सकती है, जहां हमारा दिमाग पुरानी यादों और भावनाओं को समय-समय पर दोहराता है। हालांकि अगर ये यादें बहुत ज्यादा हावी होने लगें, तो यह आपके शादीशुदा रिश्ते पर असर डाल सकती हैं।

इस लेख के जरिए समझिए कि शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती हैं, इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक कारण क्या हो सकता है? ये भी समझें कि इसका असर रिश्ते पर होगा या नहीं। अगर आप पुराने पार्टनर की याद से बाहर निकलना चाहते हैं तो भी जानिए कि कैसे आप अपने वर्तमान रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

Trending Videos
Relationship Advice Why Missing Ex After Marriage In Hindi Shaadi Ke Baad Ex Ki Yaad Kyun Aati Hai
शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है - फोटो : Ai

अधूरी भावनाएं 

शादी के बाद भी एक्स पार्टनर की याद आने की सबसे बड़ी वजह होती है, अधूरी भावनाएं। यानी अगर आपका पिछला रिश्ता बिना क्लोज़र के खत्म हुआ था तो उसकी भावनाएं मन में रह सकती हैं। अगर आप किसी से प्यार करते थे, उसके साथ रहना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से आपकी शादी आपके एक्स के साथ न हो पाई हो तो भी आप शादी के बाद समय समय पर अपने उस रिश्ते और भावनाओं को मन में रखते हैं जो याद बनकर अक्सर आपके वैवाहिक जीवन में आने लगती है। 

शादी के बाद जब जीवन स्थिर होता है, तब दिमाग उन अधूरे पलों को याद करने लगता है। यह एक तरह का इमोशनल बैकलॉग होता है, जो समय-समय पर सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Advice Why Missing Ex After Marriage In Hindi Shaadi Ke Baad Ex Ki Yaad Kyun Aati Hai
शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है - फोटो : Ai
तुलना करने की आदत

कभी-कभी लोग अनजाने में अपने एक्स और वर्तमान पार्टनर की तुलना करने लगते हैं। यह तुलना छोटी-छोटी बातों से शुरू होती है, जैसे व्यवहार, आदतें या रोमांस। यही तुलना धीरे-धीरे एक्स की यादों को ट्रिगर कर सकती है।
Relationship Advice Why Missing Ex After Marriage In Hindi Shaadi Ke Baad Ex Ki Yaad Kyun Aati Hai
शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है - फोटो : Ai

दिमाग का ‘नॉस्टेल्जिया इफेक्ट’

नॉस्टेल्जिया इफेक्ट का मतलब है, अतीत की यादों में खो जाना, और उन यादों के जरिए सुखद और सकारात्मक महसूस करना। ये इंसानों के नेचर में होता है कि उनका दिमाग अक्सर पुराने अच्छे पलों को ज्यादा याद रखता है और बुरे अनुभवों को पीछे छोड़ देता है। इस वजह से एक्स के साथ बिताए अच्छे पल ज्यादा याद आते हैं, जिससे लगता है कि वो रिश्ता बेहतर था। भले ही वास्तव में ऐसा न भी हो। अच्छे पलों की बातें आपको वर्तमान में भी उन यादों से बाहर नहीं निकलने देती हैं। 

विज्ञापन
Relationship Advice Why Missing Ex After Marriage In Hindi Shaadi Ke Baad Ex Ki Yaad Kyun Aati Hai
शादी के बाद एक्स की याद क्यों आती है - फोटो : Ai

एक्स से टकराना 

कई बार जब आपका अतीत आपके सामने आ जाता है, तो भी पुरानी यादें वापस से आपके जहन में आ जाती हैं। जैसे पुराने दोस्तों से बातचीत में एक्स का जिक्र होना। सोशल मीडिया के जरिए जब एक्स को अपने वर्तमान जीवन में खुश या दुखी देखना, या कभी किसी मोड़ पर एक्स पार्टनर से अचानक सामना हो जाने पर आप उनकी यादों में खो जाते हैं और उनके जीवन के बारे में जानने की इच्छा आपको बार बार एक्स पार्टनर की याद दिलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed