{"_id":"69f1e50649e799b81b099fd0","slug":"video-una-accident-news-car-plunges-into-gorge-near-bharwain-four-pilgrims-dead-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Accident News: भरवाईं के पास खाई में गिरी कार, चार श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident News: भरवाईं के पास खाई में गिरी कार, चार श्रद्धालुओं की मौत
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:47 PM IST
चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार भरवाईं के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान कार खाई में गिरते समय एक सवार बाहर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों से मौत हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर फंसे तीन अन्य श्रद्धालु जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।