{"_id":"69f1803cc824606d7d0cae45","slug":"video-23-year-old-woman-dies-on-the-spot-in-accident-at-cheharta-chowk-amritsar-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के छेहरटा चौक में हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के छेहरटा चौक में हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौके पर मौत
अमृतसर के छेहरटा चौक में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सलोनी के रूप में हुई है, जो होशियारपुर की रहने वाली बताई जा रही है और अमृतसर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, सलोनी अपने भाई के साथ एक्टिवा पर जा रही थी, तभी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शी मनप्रीत सिंह के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही थी और ओवरलोड होने के कारण उसके ब्रेक भी ठीक से काम नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉली पर नंबर प्लेट भी नहीं थी और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि इस इलाके में अक्सर रॉन्ग साइड वाहन चलते हैं, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।