{"_id":"6a75844ea77c54a9d105c91c","slug":"video-continuous-rain-spells-trouble-for-ajnalas-vegetable-farmers-bitter-gourd-crop-ruined-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से अजनाला के सब्जी किसानों पर संकट, करेला की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से अजनाला के सब्जी किसानों पर संकट, करेला की फसल बर्बाद
पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव रोखा में करेला और अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की फसलें भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान करेला की फसल को हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण करेला की बेलों में सड़न लग गई है और खेतों में ही फसल खराब हो गई। करेला पीला पड़ने से उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है, जिसके कारण मंडियों में उसे बेच पाना मुश्किल हो गया है। कई किसानों को मजबूरन पूरी फसल काटकर नष्ट करनी पड़ी, जिससे महीनों की मेहनत और लागत पर पानी फिर गया।
किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलें पहले ही बर्बाद हो रही हैं, वहीं मंडियों में भी उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे। उनका आरोप है कि किसानों से करेला करीब 10 रुपये प्रति किलो खरीदा जाता है, जबकि बाजार में यही करेला 50 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक कीमत पर बिकता है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा।
सब्जी उत्पादक किसानों ने राज्य सरकार से सब्जियों के विपणन के लिए प्रभावी नीति बनाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य या न्यूनतम खरीद दर तय करने तथा किसानों को उचित दाम दिलाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मौसम के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों पर नियंत्रण की भी मांग उठाई है, ताकि स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने का बेहतर अवसर मिल सके।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो बड़ी संख्या में किसान सब्जियों की खेती छोड़ने को मजबूर होंगे, जिसका असर प्रदेश में सब्जियों के उत्पादन और उपलब्धता पर भी पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।