Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A sea of devotees thronged Sri Harmandir Sahib on the occasion of the Prakash Purab of Sri Guru Harikrishan Sahib.
{"_id":"6a7587a949b534448e0f10aa","slug":"video-a-sea-of-devotees-thronged-sri-harmandir-sahib-on-the-occasion-of-the-prakash-purab-of-sri-guru-harikrishan-sahib-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आठवें सिख गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अमृत वेले से ही श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु घर में मत्था टेकने और गुरबाणी का रसपान करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में सेवा की, गुरु का लंगर ग्रहण किया और सुख-समृद्धि तथा सरबत के भले की अरदास की। श्रद्धालुओं की जुबान पर गुरु वाणी की पंक्ति "श्री गुरु हरिकृष्ण ध्याइए, जिस डिठे सभ दुख जाए" गूंजती रही।
दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि गर्मी के बावजूद गुरु घर पहुंचकर उन्हें आत्मिक शांति और आध्यात्मिक सुकून की अनुभूति हुई। उन्होंने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और गुरु साहिब के बताए नाम जपने, वंड छकने तथा सिख मर्यादा का पालन करने का संकल्प लिया। दिनभर गुरमति समागमों का आयोजन होगा, जबकि शाम को श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में दीपमाला की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।