{"_id":"69f0e6f69ef9ef1c7302678d","slug":"video-municipal-employees-union-members-sitting-on-two-day-hunger-strike-in-gurugram-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य
गुरुग्राम में नगर निगम के पुराने कार्यालय के पास सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका संघ के कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल की। कर्मचारी संघ के सचिव धर्मेंद्र जिगांला ने बताया कि वे अग्निशमन कर्मियों के पक्ष में और अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं। जैसे काम के दौरान पुलिस कर्मियों की मृत्यु होने पर सरकार उनके परिजन को नौकरी और उनके परिवार को मुआवजा देती है। उसी तरह अग्निशमन के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर कर्मियों के परिजन को सरकारी नौकरी और परिजन को यथोचित मुआवजा मिलना चाहिए। हरियाणा सरकार अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।उनकी मांग है कि पिछली हड़ताल के बाद जिन कर्मियों को काम से हटा दिया गया था, उन्हें वापस लिया जाए। भूख हड़ताल की अध्यक्षता गुरुग्राम इकाई के प्रधान वसंत कुमार ने किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालो में राज्य सह सचिव सुशीला देवी, सीटू नेता राजेंद्र सिंह सिरोहा, डीटीसी कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान नरेश सेहरावत, शमी बोहोत, ज्ञान चंद, योगपाल, भरत कांगड़ा, सीमा, अनीता, मीनू, प्रियंका, तेजपाल, गब्बर सिंह प्रियंका, सरोज, बंटी, रवि आदि कर्मचारी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।