Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Passengers are facing problems due to the termination of the contract for the bicycle stand at Yamunanagar bus stand.
{"_id":"69f094cee3e21e781e0eb760","slug":"video-passengers-are-facing-problems-due-to-the-termination-of-the-contract-for-the-bicycle-stand-at-yamunanagar-bus-stand-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर बस स्टैंड पर साइकिल स्टैंड का ठेका समाप्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर बस स्टैंड पर साइकिल स्टैंड का ठेका समाप्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
स्थानीय बस स्टैंड पर पिछले कुछ समय से साइकिल और बाइक स्टैंड का ठेका न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड की सुविधा बंद होने से यात्री अपनी बाइकें और साइकिलें बस स्टैंड के मुख्य गेट के बाहर या सड़कों के किनारे लावारिस हालत में छोड़ने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि पहले स्टैंड चालू होने से वे मासिक पास बनवा लेते थे, जिससे उनके वाहन सुरक्षित रहते थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि स्टैंड के गेट पर ताला लटका दिया गया है ताकि कोई वाहन अंदर न जा सके। खुले में वाहन खड़े करने के कारण वाहन चोरी होने का डर लगातार बना रहता है। यात्रियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में कई बाइकें चोरी भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
लोगों का तर्क है कि जब तक नए ठेके की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अधिकारियों को स्टैंड का गेट खोल देना चाहिए। गेट बंद होने से वाहन मुख्य मार्ग पर जमा हो रहे हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।