सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Rituals Completed by Walking Over Burning Embers—A Tradition Spanning Decades in Raigarh

Raigarh: जलते अंगारों में चलकर हुईं रस्में पूरी, दशकों से चली आ रही परंपरा, देखें अनोखी शादी का वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 01:42 AM IST
Rituals Completed by Walking Over Burning Embers—A Tradition Spanning Decades in Raigarh
रायगढ़ जिले में शादी का पवित्र बंधन सिर्फ सात फेरों से नही बल्कि ढोल नगाडों के गंूज में नये दुल्हा-दुल्हन को जलते हुए अंगारों में चलाकर पिछले कई दशकों से यह परंपरा निभाई जाती है। इस अनोखी परंपरा न केवल गांव में बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर स्थित बिलासपुर गांव में अनोखी शादी की परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है। घर के मुखिया महेत्तर राठिया ने बताया कि जयप्रकाश राठिया घर का सबसे छोटा लड़का है, उसके बड़े भाई के अलावा तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राठिया परिवार के गंधेल गोत्र के लोग जब शादी करके दुल्हन घर लाते हैं, तब घर के देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके शादी के लिये सजाए गए मंडप में अंगारा बिछाकर दुल्हा - दुल्हन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य चलकर इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुल्हन घर से विदाई के बाद से दुल्हा - दुल्हन के अलावा परिवार के कुछ सदस्यों का उपवास शुरू हो जाता है, इस दौरान वे लोग पानी तक ग्रहण नही करते। इस शादी को देखने गांव के लोगों के अलावा दूसरे गांव से भी लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं।

घर के मुखिया पर देवता सवार
इस अनोखी शादी की परंपरा के दौरान मंडप में बकरे की बलि देते ही घर के मुखिया पर देवता सवार हो जाता है और फिर वह नाचते-झुमते जलते हुए अंगारो को मंडप पर बिछाना शुरू कर देता है। जिस पर वह स्वयं, दुल्हा, नई दुल्हन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य नंगे पैर चलकर फेरे लेते हैं इसके बावजूद उनके पैरों में जरा भी जख्म नही होता, जो कि अपने आप में आश्चर्य की बात है।

परिवार के सदस्य रहते हैं उपवास
राठिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि परिवार के कई सदस्य आज सुबह से उपवास हैं। दुल्हन को अपने घर लाने के बाद घर के बाहर पहले एक बकरे की बलि देने के बाद बकरे की खून से तिलक लगाकर दूल्हा- दुल्हन को घर में प्रवेश कराया गया, उसके बाद दुल्हे के मंडप के नीचे देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके दूसरे बकरे की बलि देने के बाद घर के कई सदस्यों ने अंगारों में चलने की परंपरा को निभाया।

कई साल से चली आ रही परंपरा
गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि बिलासपुर गांव की जनसंख्या तकरीबन 11 सौ के आसपास है और इस गांव में राठिया परिवार के गंधेल गोत्र के दो ही परिवार हैं। उनका कहना है कि वे लोग अपने बचपन से देखते आ रहे हैं जब भी इस परिवार में शादी होती है, दुल्हा, दुल्हन और परिवार के कई सदस्य अंगारों में चलकर इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

दी जाती है दो बकरों की बलि
शादी के बाद दूल्हा जब दुल्हन लेकर अपने गांव लौटता है, तब उन्हें घर के बाहर ही किसी और की परछी में घंटों तक भूखे प्यासे ही रुकाया जाता है, जिसके बाद बकरे की बलि देकर खून से तिलक लगाकर दुल्हा और नई दुल्हन को घर में प्रवेश कराया जाता है। इस अनोखी परंपरा को देखने दूसरे गांव से भी लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं।

परंपरा निभाना क्यों जरूरी
हमारे संवाददाता ने राठिया परिवार के सदस्यों से इस अनोखी परंपरा को कई दशकों से आज तक मनाने के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस परंपरा को नहीं मनाने पर उनके घर के देवी देवता नाराज हो जायेंगे और परिवार में कुछ अनिष्ठ हो सकता है। इस लिहाज से उनका पूरा परिवार यह परंपरा निभाते आ रहा है और आगे भी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dehradun: विधानसभा सत्र को लेकर आईजी गढ़वाल और एसएसपी ने पुलिस को किया ब्रीफ

27 Apr 2026

कुएं में गिरे बैल का ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

27 Apr 2026

Chhattisgarh: कोंडागांव में विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई स्क्रीनिंग

27 Apr 2026

कोंडागांव में कांग्रेस की चेतावनी: जनसमस्याओं पर कड़ा रुख, 29 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय का घेराव

27 Apr 2026

कानपुर: खाद कंपनियों की मनमानी पर भड़के व्यापारी, बंद की दुकानें

27 Apr 2026
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवती की मौत, VIDEO

27 Apr 2026

सागर में बेमौसम बारिश का कहर: गढ़ाकोटा मंडी में बहा किसानों का गेहूं, सालभर की मेहनत पर फिरा पानी; दोहरी मार

27 Apr 2026
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत

27 Apr 2026

VIDEO: गाजीपुर कांड में पुलिस का एक्शन, कांग्रेस और सपा के मीडिया सेल के खिलाफ एफआईआर

27 Apr 2026

कानपुर: चकेरी में बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग परेशान; ट्रांसफार्मर मरम्मत से आपूर्ति बाधित

27 Apr 2026

चर्बी या नकली घी?: खंडवा में नकली घी कांड पर सियासत गरमाई, कांग्रेस का BJP सांसद पर हमला; धरने की दी चेतावनी

27 Apr 2026

रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से जाम से जकड़ा शहर, चार एंबुलेंस व 12 स्कूली बस रेंगती रही; VIDEO

27 Apr 2026

मनबढ़ों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; VIDEO

27 Apr 2026

Muzaffarnagar: बसों में चोरी करने वाले गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार

27 Apr 2026

लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; महिला की मौत

कोंडागांव: कुंएमारी से भण्डारपाल तक बन रही PMGSY सड़क, ठेकेदार ने खुद खुदवाए दो बोरवेल; ग्रामीणों को राहत

27 Apr 2026

VIDEO: बिजली का पोल तोड़कर गड्ढे में पलटा मैजिक वाहन

27 Apr 2026

कानपुर: रिंद नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

27 Apr 2026

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: 14 लाख की काली कमाई जब्त, मचा हड़कंप; जेल के साथ अब संपत्ति भी होगी कुर्क

27 Apr 2026

VIDEO: नगर पालिका खटीमा ने किया नारी शक्ति वंदन बिल को पारित न होने देने का विरोध

Baghpat: अग्निवीर सोहित चौहान को नम आंखों से दी विदाई

27 Apr 2026

VIDEO: काशी में पीएम के आगमन की तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

27 Apr 2026

राजा भैया ने कांग्रेस नेता और अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोले- कांग्रेस में रहूं या न रहूं लड़ाई जारी रहेगी

27 Apr 2026

Video: नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 नौणी बाग का हाल, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

27 Apr 2026

VIDEO: बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में दो दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

27 Apr 2026

VIDEO: नारी शक्ति की गूंज, 1000 से अधिक छात्राओं और खिलाड़ियों ने बनाई मानव श्रृंखला

27 Apr 2026

VIDEO: सीएम रेखा का बयान, कहा- 'केजरीवाल खुद को वकील, गवाह और जज मानते हैं'

27 Apr 2026

VIDEO: काशी में रीजनल खेल सम्मेलन 2026 की शुरुआत

27 Apr 2026

त्वचा, आंख और दांत में तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

27 Apr 2026

2 करोड़ 36 लाख 39 हजार का अवैध मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट

27 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed