{"_id":"69ef5facb7b9cd6d490dee05","slug":"video-state-of-nauni-bagh-ward-no-12-of-the-nahan-municipal-council-watch-the-ground-report-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 नौणी बाग का हाल, देखें ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 नौणी बाग का हाल, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 नौणी बाग के अंतर्गत आने वाले चिड़ावाली मोहल्ले और नौणी का बाग में नगर परिषद के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। नौणी का बाग की सड़क वर्षों से टूटी पड़ी है, यहां खुला नाला लोगों की जमीनें निगल रहा है, लेकिन शिकायत बात भी कोई कार्रवाई नहीं है। नियमित सफाई भी नहीं है। चिड़ावाली में स्कूल से आगे के क्षेत्र में डेढ़ साल से न तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आई और न ही कचरा उठाने वाले कर्मी। कई स्ट्रीट लाइटें भी महीनों से बंद हैं। लोगों का कहना है कि एक बार स्ट्रीट लाइट खराब हो जाए तो महीनों बाद ही ठीक होती है। हाल ही में यहां एक सड़क नई बनाई थी, जो चंद रोज में ही उखड़नी शुरू हो गई। गंदे नाले का खाला भी लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। ऊपरी क्षेत्र की पाइपें छोड़ी किसी जगह जानी थी, छोड़ दी किसी और जगह। अब आने वाली बरसात का खौफ लोगों के सिर पर अभी से मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें कीं लेकिन कमेटी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। सड़कों के बनते समय उसकी गुणवत्ता जांचने का किसी के पास समय ही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।