{"_id":"69f08faed43e5e080e0872a4","slug":"video-one-day-rehearsal-training-camp-organized-for-nahan-municipal-council-elections-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर परिषद नाहन चुनाव के लिए एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर परिषद नाहन चुनाव के लिए एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर आयोजित
नगर परिषद नाहन में 17 मई 2026 को प्रस्तावित चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में रिटर्निंग अधिकारी एमसी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर में 158 अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं, जिनमें 37 पीठासीन अधिकारी, 37 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 84 पोलिंग अधिकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधित कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इसका निर्वाहन सभी को पूरी मेहनत एवं ईमानदारी तथा पूर्ण निष्ठा से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ में कार्यरत प्रत्येक चुनावी कर्मचारी का दायित्व है कि वह वोट डालने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वोट की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनावी कर्मचारी अपने पोलिंग बूथ पर तय समय पर पहुंचकर वोटिंग से पूर्व के सभी आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं तथा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता से मतदान करवाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारी पूर्ण आत्मविश्वास से कार्य करें। पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित पीठासीन, सहायक पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों की ओर से उठाए गए प्रश्नों व समस्याओं का भी समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को और बेहतर ढंग से समझने के लिए इसके बाद दो अन्य पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। शिविर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान, सहायक नियंत्रक (वित्त) प्रताप पराशर, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका परिषद संजय कुमार सहित चुनाव संबंधी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।