{"_id":"69efa9204485d864bd026169","slug":"video-algaugdhha-ka-nagava-arajanapara-ma-hasaka-jhaugdhapa-palsa-para-hamal-ka-btha-chhaii-tanavaparanae-shata-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के नौगवां अर्जुनपुर में हिंसक झड़प- पुलिस पर हमले के बाद छाई तनावपूर्ण शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के नौगवां अर्जुनपुर में हिंसक झड़प- पुलिस पर हमले के बाद छाई तनावपूर्ण शांति
थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में रविवार को हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमले के बाद सोमवार को गांव में तनावपूर्ण शांति छाई रही। गांव की गलियां सूनी हैं और अधिकांश घरों के दरवाजे बंद दिखाई दिए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी मेंहदी हसन और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना के अगले दिन गांव का नजारा बदला हुआ था। मुख्य आरोपी मेंहदी हसन के घर के मुख्य गेट पर ताला तक नहीं था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घर के सदस्य जल्दबाजी में सब कुछ छोड़कर निकल गए। घर के भीतर एक स्कूटी खड़ी थी और आंगन में सूखने के लिए गेहूं बिखरे हुए थे, लेकिन घर में कोई इंसान मौजूद नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।