{"_id":"69ef526361f9d1bcf00ec761","slug":"video-emphasis-on-empowering-msme-entrepreneurs-by-pnb-bank-in-agra-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने पर जोर, आठ कारोबारियों को वितरित किए ऋण स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने पर जोर, आठ कारोबारियों को वितरित किए ऋण स्वीकृति पत्र
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा फाउंड्री नगर स्थित पीपीडीसी (एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर) में सोमवार को मेगा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पीएनबी नई दिल्ली अमिताभ आनंद, विशिष्ट अतिथि पीपीडीसी के फील्ड ऑफिसर प्रतीक पाराशर, पीएनबी आगरा की जोनल हेड अंजू मित्तल, सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव और डिप्टी जोनल हेड अनिल आनंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों का स्वागत करते हुए जोनल हेड अंजू मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लक्ष्य में एमएसएमई क्षेत्र की अहम भूमिका है। मुख्य अतिथि अमिताभ आनंद ने अपने संबोधन में बैंक की डिजिटल पहल और सरल ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटलीकरण के कारण अब लोन प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो गई है। उद्यमी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर शीघ्र ऋण स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएनबी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एमएसएमई सेक्टर को निरंतर वित्तीय सहयोग दे रहा है। पीपीडीसी के फील्ड ऑफिसर प्रतीक पाराशर ने केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता सुधार और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए उपलब्ध सहायता का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आठ एमएसएमई उद्यमियों को 5 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इससे उद्यमियों में उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।