Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla CM and Governor Depart for the Retreat Ahead of President Droupadi Murmu's Visit; Heavy Police Force Deployed
{"_id":"69ef03c2c0ed8957860c66d2","slug":"video-shimla-cm-and-governor-depart-for-the-retreat-ahead-of-president-droupadi-murmus-visit-heavy-police-force-deployed-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल रिट्रीट के लिए हुए रवाना, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल रिट्रीट के लिए हुए रवाना, भारी पुलिस बल तैनात
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:05 PM IST
Link Copied
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 दिवसीय हिमाचल दौरे को लेकर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति आज शिमला के रिट्रीट में पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंद्र गुप्ता रिट्रीट के लिए रवाना हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। शहर की सड़कों पर दोनों और बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। हालांकि संजौली और ढली में सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी मूवेंट के दौरान शहर में ट्रैफिक को भी रोका जा रहा है जिस वजह से लोग परेशान हैं। लोक भवन रिट्रीट में राष्ट्रपति आज पहुंचेगी और इसके बाद उनके राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।