{"_id":"69ee3b6c853994c0c40d778a","slug":"video-adg-encouraged-the-constables-in-the-grand-passing-out-parade-of-recruits-held-in-the-police-line-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में आयोजित रिक्रूटों की भव्य पासिंग आउट परेड में एडीजी ने आरक्षियों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में आयोजित रिक्रूटों की भव्य पासिंग आउट परेड में एडीजी ने आरक्षियों का बढ़ाया हौसला
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:51 PM IST
595 महिला सिपाहियों के साथ 1081 आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 586 रिक्रूट पीएसी के भी शामिल हैं। रविवार सुबह पुलिस लाइन एवं पीएसी ग्राउंड में भव्य समारोह के दौरान इन रिक्रूटों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। परिजनों की मौजूदगी और उनकी तालियों के बीच प्रशिक्षु आरक्षियों ने बेहतर कदम ताल के साथ परेड की। मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजी आलोक कुमार ने आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। एसएसपी ने नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्य परायण की शपथ दिलाई।
सुबह आठ बजे से पासिंग आउट परेड आरंभ हुई। पुलिस लाइन परिसर रंग-बिरंगे फूल एवं गुब्बारों से सजा था। मैदान को सुंदर रंगोली से सजाया गया था। एडीजी आलोक कुमार एवं एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने फूलों से सजी खूबसूरत जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कमांडर तनु शर्मा, नेहा एवं मोनिया ने परेड की अगुवाई की। इसके बाद दस अलग-अलग टुकड़ियों ने सधे अंदाज में कंधे से कंधे मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। मंच के समीप पहुंचने पर इन टुकड़ियों का दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
एडीजी आलोक कुमार ने नव प्रशिक्षुओं के अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में इसी तरह अनुशासित रहने की नसीहत दी। कहा, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। थाने महिलाओं के लिए पहले से बेहतर बनेंगे। इस दौरान एसीपी अरीबा नोमान, एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार, सीओ लाइन रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नीति शास्त्री ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।