{"_id":"69edde7f250bb37f8a08fc1a","slug":"video-jan-akrosh-procession-in-support-of-nari-vandan-shakti-women-raise-voices-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी वंदन शक्ति के समर्थन में जन आक्रोश जुलूस, महिलाओं ने बुलंद की आवाज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी वंदन शक्ति के समर्थन में जन आक्रोश जुलूस, महिलाओं ने बुलंद की आवाज, VIDEO
नारी वंदन शक्ति को सशक्त बनाने तथा महिला सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा से घोसी नगर में जन आक्रोश जुलूस निकाला। जिसमें महिला के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों की रक्षा और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को जोर-शोर से उठाया। जुलूस की शुरुआत नगर के प्रमुख चौराहे से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “नारी सम्मान, देश का अभिमान”, “महिलाओं को मिले पूरा अधिकार” जैसे नारे लगाए। जुलूस में शामिल महिलाओं ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को कई स्तरों पर भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जिसे समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।