भाजपा के प्रेमनगर मंडल का उपाध्यक्ष हरेंद्र परिहार सट्टा गिरोह का मास्टर माइंड निकला। उसके गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसके साथ प्रेमनगर के अठोंदना रोड निवासी दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार एवं नीरज निरंजन उर्फ नीरज भी पकड़े गए। पुलिस ने इनके बैंक खातों मेें जमा 25 लाख रुपये से अधिक की रकम भी फ्रीज की है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया प्रेमनगर पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गैंग का पता चला। सुराग लगाने पर आरोपियों को नगरा हाट मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी बृजेंद्र राजपूत ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट की मदद से गिरोह चला रहा था। इनकी आईडी पर कुल 2.07 लाख रुपये के क्वाइन मिले। हरेंद्र के बैंक खाते में एक लाख रुपये से अधिक सट्टा की रकम मिली। पूछताछ में उसने बताया कि अपने परिचित एवं रिश्तेदारों के खातों में भी वह रकम जमा करता था। उसके दो खातों में मौजूद 1.14 लाख रुपये पुलिस ने फ्रीज करा दिया। इसके साथ पुलिस ने एसबीआई खाते में 12.55 लाख रुपये, एक्सिस बैंक खाते में 11.80 लाख रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते में 1.14 लाख रुपये फ्रीज कराए। दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार एवं नीरज निरंजन के खिलाफ भी पुलिस को पहले से दर्ज मामले मिले हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस टीम में तुलसीराम पांडेय, प्रमोद कुमार, रविकांत शुक्ला, ललित समेत अन्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।