{"_id":"69ece9a8d7c94bdcc802487f","slug":"video-home-devastated-just-before-daughter-wedding-family-crushed-under-mountain-grief-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी से पहले उजड़ गया घर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी से पहले उजड़ गया घर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; VIDEO
धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक भीषण आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पत्ततू निषाद के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है, जहां बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पत्ततू निषाद के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बिना देर किए बाल्टी, पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया।इस अगलगी में घर में रखा सारा सामान जल गया। सिलाई मशीन, चौकी, अनाज जैसे दाल, चावल, गेहूं सहित सभी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके साथ ही करीब 20 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि पत्ततू निषाद की बेटी की शादी 12 मई को तय थी। घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया है। अब परिवार के सामने शादी और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को सहारा मिल सके। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सूचना बाद मौके पर राहत कार्य किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।