सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   thugs barged into workshop and attacked with sticks After refusing to repair a car AC video viral

ग्रेटर नोएडा: दिनदहाड़े दबंगों ने वर्कशॉप में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, कार का AC ठीक करने से किया था मना

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 03:00 PM IST
thugs barged into workshop and attacked with sticks After refusing to repair a car AC video viral
शहर में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक कार वर्कशॉप का है, जहां मामूली बात पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। कार का एसी ठीक करने से मना करने पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर कुछ देर बाद साथियों को बुलाकर वर्कशॉप में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित वर्कशॉप संचालक यूसुफ खान ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और अपनी गाड़ी के एसी में खराबी की शिकायत करने लगे। यूसुफ ने एसी चेक करने के बाद उन्हें बताया कि वह इस तरह की मरम्मत नहीं कर सकता और उन्हें किसी दूसरे मिस्त्री के पास जाना चाहिए। इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

यूसुफ के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और मौके से चले गए। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद वही आरोपी अपने कई साथियों के साथ वापस लौटे और वर्कशॉप में घुसकर हमला कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दबंगों ने लाठी-डंडों से यूसुफ और वहां मौजूद अन्य लोगों को बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग खुलेआम मारपीट कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग डर के कारण दूर खड़े हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु भजन पर झूमे

अमेठी में कड़ी सुरक्षा में आठ केंद्रों पर शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

25 Apr 2026

फिरोजपुर जीआरपी ने चुराई दो बाइकों संग एक चोर पकड़ा

औरैया: छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड परीक्षा; सघन तलाशी के बाद अथ्यर्थियों को मिला प्रवेश

25 Apr 2026

फिरोजपुर में ब्लैक आउट कर जंग के माहौल की रिहर्सल

विज्ञापन

सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिल रहा प्रवेश

25 Apr 2026

अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

25 Apr 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार

25 Apr 2026

गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Apr 2026

मोगा में मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

25 Apr 2026

लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ब्लैकआउट

25 Apr 2026

पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल

25 Apr 2026

Mahakal Bhasma Aarti: वैशाख नवमी पर श्री महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंजा मंदिर

25 Apr 2026

Meerut: सरधना में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के समय बजाया आपातकालीन सायरन, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

24 Apr 2026

खैर के ऐदलपुर में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया जमकर प्रदर्शन

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के बाद भी रंगीन लाइटों से जगमगाता रहा आईएसबीटी फ्लाईओवर

24 Apr 2026

Ujjain: मरीजों के इलाज के दौरान ही अचानक चरक अस्पताल की बिजली गुल, फिर जो हुआ...

24 Apr 2026

चंदपा कोतवाली में पुलिस कस्टडी के दौरान युवक ने की आत्महत्या

24 Apr 2026

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

24 Apr 2026

सादाबाद के गांव झगरार की बीना ने रोज 30 किमी साइकिल चलाकर तय किया सफलता का सफर

24 Apr 2026

सिस्टम की संवेदनहीनता, भीषण गर्मी में दिव्यांगों के दर्द को भूल डॉक्टर घंटे भर में कैंप से वापस लौट गए

24 Apr 2026

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद परेशान हुए मरीज और तीमारदार

24 Apr 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से अभद्रता पर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

24 Apr 2026

गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी पर बेसबॉल बैट से हमला

24 Apr 2026

Video: डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे की हर घटना की गहनता से करें जांच

24 Apr 2026

गुरुग्राम के चार युवा टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चंडीगढ़ रवाना

24 Apr 2026

1971 में अपनी जान जोखिम में डाल पाक क्षेत्र से अपने साथी को सुरक्षित लाए कैप्टन धर्मवीर

24 Apr 2026

फरीदाबाद: आईएमटी चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईआईएएफ की पहल पर हटाए गए बैरीकेड्स

24 Apr 2026

MP News: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी बुरी फंसी! High Court सख्त, मांगी रिपोर्ट

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed