{"_id":"69eb9df2b35907d6740bc8db","slug":"video-relief-from-jam-at-imt-chowk-in-faridabad-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: आईएमटी चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईआईएएफ की पहल पर हटाए गए बैरीकेड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: आईएमटी चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईआईएएफ की पहल पर हटाए गए बैरीकेड्स
फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया में सालों से कायम ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाने के लिए आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी से मुलाकात की, जिसके बाद मौके पर ही कई ठोस निर्णय लिए गए।
जाम का सबसे बड़ा कारण नहर की ओर जाने वाले रास्ते का बंद होना था, जहां भारी-भरकम सीमेंटेड बैरीकेड्स लगाए गए थे। आईआईएएफ के अनुरोध पर डीसीपी ने तुरंत इन बैरीकेड्स को हटाने और रास्ता खोलने की अनुमति दे दी है। इस कदम से आईएमटी चौक पर वाहनों का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही डीसीपी ट्रैफिक ने एफएमडीए को पत्र लिखकर आईएमटी चौक पर जल्द से जल्द रेड लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।