{"_id":"69eb53bcfe7ff585a709d621","slug":"video-video-naeda-sa-ats-ka-bugdha-kararavaii-isi-natavaraka-sa-jaugdha-tha-sathagathha-garafatara-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे की हर घटना की गहनता से करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे की हर घटना की गहनता से करें जांच
डीजीपी राजीव कृष्ण ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे से संबंधित हर छोटी-बड़ी घटना की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक में डीजीपी ने कहा कि विगत वर्षों में ट्रेनों, यात्रियों की संख्या तथा रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों में खासी वृद्धि हुई है, जिसके दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंध को और अधिक मजबूत बनाना आवश्यक है।
डीजीपी ने कहा कि रेलवे देश की लाइफलाइन है। इसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। रेलवे सुरक्षा से संबंधित सभी एजेंसियों में परस्पर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने महाकुंभ मेला-2025 के दौरान रेलवे, आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा लगभग 6 करोड़ लोगों को ट्रेन द्वारा प्रयागराज आगमन एवं सकुशल वापसी को राष्ट्रीय स्तर पर एक रोल मॉडल की तरह स्वीकारोक्ति मिलने पर सभी की प्रशंसा की।
इस दौरान तकनीकी संवर्धन, ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण, ट्रैक अवरोध की घटनाओं की रोकथाम, जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त ट्रैक पेट्रोलिंग, आदि विषयों पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।
साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा, अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं रेलवे सुरक्षा में आधुनिक तकनीक के प्रभावी प्रयोग करने पर विचार-विमर्श हुआ।
एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि हाल में एटीएस द्वारा कुछ घटनाओं के खुलासे के बाद रेलवे नेटवर्क में छोटी घटनाओं को आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों के दृष्टिगत गहनता से जांच करना जरूरी है।
गोष्ठी में डीजी जीआरपी प्रकाश डी., आईजी अभिसूचना उपेंद्र अग्रवाल, आईजी रेलवे आरके भारद्वाज, आईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर शिवजी सिंह के साथ रेलवे के विभिन्न जोन के डीआरएम, चीफ रेलवे ट्रैक इंजीनियर, आरपीएफ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।