{"_id":"69ec2ccefe87685f5b0f5d79","slug":"video-abdakaranagara-ma-navagata-jalthhakara-iisha-paraya-na-sabhal-karayabhara-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार
अंबेडकरनगर में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।
पूर्व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पहले ही अपनी नई तैनाती स्थल पर पदभार संभाल चुके हैं। वहीं, ईशा प्रिया को तमिलनाडु में चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके चलते उन्होंने कुछ देरी से जिले में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। जिलाधिकारी ने यह भी संकेत दिए कि जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।