{"_id":"6a75881ce005e9377e0d171d","slug":"video-video-gavatha-sahab-ma-bugdhhana-lga-ranaka-makhayamatara-ka-janasabha-ka-le-pahacana-lga-lga-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोविंद साहब में बढ़ने लगी रौनक, मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए पहुंचने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोविंद साहब में बढ़ने लगी रौनक, मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए पहुंचने लगे लोग
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र स्थित गोविंद साहब मेला परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। जनसभा स्थल पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। प्रत्येक व्यक्ति को जांच और चेकिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर तीन बजे गोविंद साहब मेला परिसर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आलापुर, जलालपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों की 706 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, आवास की चाभी और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।