{"_id":"6a74c22ef0b03d3d01068e79","slug":"the-public-meeting-will-be-monitored-by-a-drone-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162284-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ड्रोन से होगी जनसभा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ड्रोन से होगी जनसभा की निगरानी
विज्ञापन
गोविंद साहब मेला परिसर में सीएम के कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया मंच। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आलापुर स्थित बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल और उसके 500 मीटर के दायरे में चार ड्रोन लगातार निगरानी रखेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा दल ने एक विशेष घेरा तैयार किया है। इस घेरे के भीतर केवल अति-विशिष्ट व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और पार्किंग क्षेत्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व बल तैनात किया गया है। हेलीपैड से जनसभा स्थल तक लगातार निगरानी की जा रही है।
मंच और डी-एरिया की सुरक्षा के लिए एंटी-सैबोटाज जांच की व्यवस्था है। क्विक रिस्पांस टीमों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र और बम निरोधक दस्ता अलर्ट पर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने सुरक्षा के कड़े प्रबंधों की जानकारी दी।