{"_id":"6a74c311b44bb5f636011aed","slug":"the-chief-minister-will-come-today-will-gift-projects-worth-706-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162290-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, 706 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, 706 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन
गोविंद साहब तपोस्थली पर कार्यक्रम स्थल के निकट तैयार किया गया हेलीपैड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर/जलालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर पहुंचेंगे। वह यहां दर्शन-पूजन करेंगे और आलापुर, जलालपुर तथा टांडा विधानसभा क्षेत्रों को विकास की सौगात देंगे। कुल 706 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जनसभा में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न योजनाओं के पात्रों को डेमो चेक, आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र भी मिलेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले सिर्फ आलापुर और जलालपुर के विकास कार्यों की तैयारी थी। सीएम कार्यालय के आदेश पर अब टांडा विधानसभा क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। कुल 560 करोड़ रुपये के 158 कार्यों का लोकार्पण होगा। 146 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
प्रशासन ने पूरी की तैयारी
जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बृहस्पतिवार को व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, अति विशिष्ट अतिथि विश्राम कक्ष, मंदिर परिसर और सरोवर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां सुबह तक पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विकास कार्यों का खाका तैयार किया। परियोजना निदेशक डीआरडीए कार्तिकेय मिश्रा और जिला विकास अधिकारी सविता सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विधानसभा वार प्रमुख कार्य
विधानसभा टांडा
- विद्युत विभाग के सीएम टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, लाइन लॉस रिडक्शन व क्षमता वृद्धि से जुड़े नौ कार्यों का लोकार्पण – 61 करोड़ 46 लाख रुपये
राजकीय आईटीआई टांडा के निर्माण कार्य का लोकार्पण – 4.99 करोड़ रुपये
महादेवा घाट के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण – 1.64 करोड़ रुपये
-- -- -- -- -- -- --
विधानसभा आलापुर
जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण – 105.39 करोड़
विद्युत विभाग की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण – 101.60 करोड़
लोक निर्माण विभाग की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण – 20.88 करोड़
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा जलालपुर
विद्युत विभाग की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण व तीन का शिलान्यास - 88.96 करोड़
हर घर नल से जल की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण – 75.24 करोड़
लोक निर्माण विभाग की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण – 7.89 लाख रुपये