फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Displaced shopkeepers will soon get regular allocations

Ambedkar Nagar News: विस्थापित दुकानदारों को जल्द होगा नियमित आवंटन

Thu, 06 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Displaced shopkeepers will soon get regular allocations
आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बृहस्
जलालपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रंजीत सिंह ने प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि सभी पात्र दुकानदारों को नियमानुसार भूमि आवंटित की जाएगी। किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारियों ने बेदखल किए गए लोगों के नाम दर्ज किए। इसके साथ ही उन्हें योजनाबद्ध ढंग से जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन


एडवोकेट उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि यह जमीनें सार्वजनिक उपयोगिता की हैं। गांव की सुमन सिंह ने वर्ष 2021 में पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। न्यायालय ने 15 लोगों की बेदखली की कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद वर्ष 2026 में वकील सिंह ने पीआईएल दाखिल की, जिसमें तहसील प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करते हुए तत्काल बेदखली की जाए। इस आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ बुधवार को स्थायी व अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगा नियमित आवंटन
बेदखल किए गए लोगों को ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के सहयोग से नियमानुसार निश्चित अवधि के लिए आवंटन किया जाएगा, जिसका किराया भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- रंजीत सिंह, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed