{"_id":"6a74c21dca514300240e1827","slug":"displaced-shopkeepers-will-soon-get-regular-allocations-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-162291-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
बसखारी स्थित पीएम श्री विद्यालय बनियानी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की है। कैमरे लगने से विद्यालय परिसर की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। इससे सुरक्षा बेहतर होगी और अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई में मदद मिलेगी।
जिले में वर्तमान में 20 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार, गलियारा, खेल मैदान और कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ाना है। इसका लक्ष्य विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखना भी है। सीसीटीवी कैमरे बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर भी प्रभावी निगरानी रखेंगे। इसके लिए एक कार्यदायी संस्था नामित की गई है। प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।
इन विद्यालयों का चयन
जिले के कुल 20 पीएम श्री विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए चुना गया है। इनमें अकबरपुर के तीन, बसखारी के दो और टांडा के दो विद्यालय शामिल हैं। भियांव, जहांगीरगंज, जलालपुर, कटेहरी और रामनगर ब्लॉक से भी कई विद्यालय चयनित हुए हैं। नगर टांडा में अलीगंज विद्यालय को भी इस सूची में रखा गया है।