{"_id":"69eb954dfedbf88632099110","slug":"video-video-rayabral-ma-thharathara-hathayara-sa-hamal-kara-bjaraga-mahal-ka-hataya-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या
कोड़र गांव की रामप्यारी सिंह (70) की शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। रामप्यारी के सिर के पीछे दो वार किए गए। घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एएसपी आलोक सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
गांव की रहने वाली रामप्यारी और उनकी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। दोनों के पति का निधन हो चुका है, जबकि दोनों के बेटा-बेटियां गुजरात में रहती हैं। दोपहर में बड़ी बहन घर के बाहर किसी काम से चली गई थी।
बड़ी बहन का बेटा शिवम सिंह गुजरात से गांव आया था, जो दवा लेने बछरावां गया था। घर पर सिर्फ अकेले रामप्यारी थीं। शाम करीब पांच बजे बड़ी बहन घर पहुंची तो देखा कि रामप्यारी की मौत हो चुकी है।
खून से लथपथ उनका शव घर में पड़ा है। बड़ी बहन ने गुजरात में रहने वाली मृतका की बेटियों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की।
गांव के ही एक युवक पर महिला की हत्या करने का शक जताया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। युवक घर में चोरी की नियत से घुसा होगा और विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी।
हालांकि घटना को लेकर अन्य कई बात सामने आ रही हैं। महिला की हत्या से बड़ी बहन समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करके महिला की हत्या की गई है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
घटना के सभी पहलुओं पर हो रही जांच-एसपी
एसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब तक की पड़ताल में घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। जल्द इस पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।