{"_id":"69eb84ebe38cdea6e9000611","slug":"video-surfaces-of-man-risking-life-sitting-under-trailer-bed-goes-viral-on-social-media-korba-news-c-1-1-noi1487-4206210-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा वायरल वीडियो: ट्रेलर के नीचे बैठकर सफर करता युवक, खतरनाक स्टंट देख लोगों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा वायरल वीडियो: ट्रेलर के नीचे बैठकर सफर करता युवक, खतरनाक स्टंट देख लोगों के उड़े होश
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 09:15 PM IST
Link Copied
कोरबा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इसमें एक युवक ट्रेलर के डाले के नीचे बने पैनल में बैठकर सफर करता नजर आ रहा है। चलती गाड़ी में इस तरह यात्रा करना बेहद खतरनाक है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं कुछ ने युवक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि इससे उसकी जान को खतरा था। कुछ लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो बनाने वाले को पहले गाड़ी रुकवाकर उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। वहीं, कुछ ने कहा कि युवक को सबक सिखाना जरूरी है।
बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बालको से नकटीखार होते हुए उरगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी राहगीर ने अपनी चार पहिया गाड़ी से यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वाहन चालक व युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।