{"_id":"69ec2c3d7df6f3ba8e0095f9","slug":"video-gada-ma-hamagarada-bharata-parakashha-ka-le-kathara-para-pahaca-abhayaratha-sarakashha-vayavasatha-kaugdha-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिले के 14 निर्धारित केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
इससे पहले जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।